चंबल में दूसरी जाति में शादी की, परिजन ने अस्वीकार किया तो युवक ने पहले पत्नी और फिर खुद को गोली मारी, युवक की मौत

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update

चंबल में दूसरी जाति में शादी की, परिजन ने अस्वीकार किया तो युवक ने पहले पत्नी और फिर खुद को गोली मारी, युवक की मौत

देव श्रीमाली, GWALIOR. मुरैना जिले के एक गांव में युवक ने पहले अपनी पत्नी को गोली मारी और फिर खुद को भी गोली मार ली। युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल है। वहीं युवक के ऐसा करने के पीछे की वजह दूसरी जाति में शादी करना बताया जा रहा है। युवक ने दूसरी जाति की लड़की से शादी की थी। परिजनों ने युवक को पारिवारिक संपत्ति से बेदखल कर दिया था। परिजनों ने दोनों के रिश्ते को अस्वीकार किया था इसलिए उसने ऐसा कदम उठाया है। 



दूसरी जाति में की थी शादी



मुरैना जिले के ग्राम हड़वासी में ऋषीश्वर जाति के लोग रहते हैं, जो अपने समाज में ही शादी करते हैं। इस गांव के रहने वाला ब्रजेश शर्मा छतरपुर में कटर का काम करता है। छतरपुर में ही उसकी मुलाकात रानी यादव (22) से हुई थी। दोनों का प्यार परवान चढ़ा और फिर उन्होंने शादी कर ली। 



परिवार वालों ने नहीं किया स्वीकार



ब्रजेश और रानी शादी के बाद जब अपने गांव हड़बांसी पहुंचे तो उसके परिजनों ने उन्हें स्वीकार करने से इनकार कर दिया। ब्रजेश कुछ समय गांव में रहा लेकिन परिजनों से परेशान होकर वह रानी को लेकर मुरैना आ गया। यहां किराए के मकान में रहने लगा। वह परिजनों से संपत्ति में अपना हिस्सा मांगने के लिए बीती शाम ( 27 फरवरी) को सपत्नीक गांव गया था, लेकिन परिवार वालों ने उसे संपत्ति से बेदखल करने की बात कही। इसको लेकर वहां विवाद भी शुरु हो गया। 



ये खबर भी पढ़िए...






गुस्से में पहले महिला फिर खुद को गोली मारी



पुलिस के अनुसार यह विवाद इतना बढ़ा कि ब्रजेश ने पहले तो कट्टा निकालकर पास खड़ी पत्नी को गोली मार दी। जब तक लोग उसे पकड़ पाते तब तक उसने खुद को भी गोली मार ली। दोनों को लहू लुहान हालत में लेकर ग्रामीण अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल युवती को ग्वालियर में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

 


MP News आरोपी पति ने खुद को भी मारी गोली दूसरी जाति से शादी करना पड़ा भारी ग्वालियर में पति ने पत्नी को गाली मारी मध्यप्रदेश में ऑनर किलिंग accused husband also shot himself husband abused wife in Gwalior Honor killing in MP एमपी न्यूज