ग्वालियर में बीजेपी नेता की हत्या के विरोध में प्रदर्शन, पूर्व मंत्री इमरती ने एडीजी से कहा- आरोपियों को अरेस्ट करो, मकान तोड़ो

author-image
Vijay Choudhary
एडिट
New Update
ग्वालियर में बीजेपी नेता की हत्या के विरोध में प्रदर्शन, पूर्व मंत्री इमरती ने एडीजी से कहा- आरोपियों को अरेस्ट करो, मकान तोड़ो

मनोज चौबे, DABRA (GWALIOR). ग्वालियर के डबरा में बीजेपी के प्रशांत बघेल की हत्या हुई है। हत्याकांड को लेकर मृतक के परिजनों में आक्रोश है। पूर्व मंत्री और लघु उद्योग निगम की अध्यक्ष इमरती देवी ने शासन और प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वे मृतक के परिजनों के साथ धरने पर बैठ गई है। उनके साथ बघेल समाज के हजारों लोग सड़कों पर उतरे और न्याय की मांग की। धरना प्रदर्शन में पूर्व मंत्री इमरती देवी शामिल हुईं। यहां उन्होंने घटना के आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर उन्हें कड़ी सजा देने की मांग की। इसके साथ ही आरोपियों के घर को तोड़ने की अपील की। हंगामे की जानकारी के बाद जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।



परिजनों ने थाने का किया घेराव



इधर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा मच गया है। परिजनों ने शव रखकर थाना का घेराव कर दिया है। नाराज लोग थाने के बाहर शव रखकर कर विरोध प्रदर्शन कर रहे है। पूर्व मंत्री इमरती देवी भी थाने पहुंची है। आक्रोशित लोग आरोपियों के मकान तोड़ने की मांग कर रहे हैं। डबरा सिटी पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज की है इनमें जसपाल सरदार, सत्ता शाह, शिवम जोशी, मोहित यादव, धर्मेंद्र और करण शामिल है।



यह खबर भी पढ़िए...



ग्वालियर में पचास फीसदी के पास पहुंची युवा वोटर्स की संख्या, जांच में 8 हजार वोटर बोगस निकले



पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के लगाए नारे



सैकड़ों की संख्या में समाज के लोगों ने सिटी थाने का घेराव किया। यहां उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन करने वाले लोगों ने बताया कि आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। आरोपी प्रदर्शन कर रहे लोगों को फोन पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। एएसपी जयराज कुबेर और एसडीएम ने लोगों को समझाइश देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया है।



आरोपियों के मकान तोड़े पुलिस प्रशासन



इमरती देवी ने एडीजी को फोन पर चेतावनी दी है कि डबरा में बदमाश बेखौफ हो चुके है। खुलेआम लोगों को चुनौती दे रहे हैं। अब तो डबरा में रहने में भी डर लगने लगा है। हत्याकांड के आरोपी जल्द गिरफ्तार करने के साथ उनके मकान नहीं तोड़े तो बीच सड़क शव रखकर प्रदर्शन शुरू करूंगी। फिर दर्ज कर लेना मेरे ऊपर भी मामला।



6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज



14 दिसंबर बुधवार शाम 24 साल के युवक प्रशांत बघेल पर गोलियां चलाई गई। प्रशांत को 3 गोलियां लगी थी। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। इस गोलीबारी में सड़क से गुजर रहे राहगीर बाल बाल बचे थे। घटना डबरा के जवाहर कॉलोनी की है। जहां पुरानी रंजिश को लेकर फायरिंग हुई थी। डबरा सिटी पुलिस ने 6 लोगों पर एफआईआर दर्ज की है। सभी पर हत्या और हत्या की कोशिश करने का केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।



वीडियो देखें - 




MP News हत्या के विरोध में इमरती का धरना ग्वालियर में इमरती देवी ने दिया धरना ग्वालियर में बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या Imarti protesting against the murder Imarti Devi protest Gwalior murder of BJP worker prashant Gwalior ग्वालियर में हत्या एमपी न्यूज Murder Gwalior
Advertisment