/sootr/media/post_banners/189ee1f0b373dd3fe07c844603a6604c8760affeaa540ea2a622fbeb75d24031.jpeg)
देव श्रीमाली, GWALIOR. ग्वालियर में एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सुसाइड से पहले युवक ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उसने बताया कि वह किन लोगों की प्रताड़ना के कारण खुदखुशी करने जा रहा है। उसका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में उसने चार लोगों का नाम लेकर इन्हें अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है। वहीं उसके परिजनों का कहना है हजीरा क्षेत्र की रहने वाली एक युवती उसे ब्लैकमेल कर रुपए मांग रही थी। रुपए न देने पर चार युवकों ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। यह लोग उसी युवती के कहने पर प्रताड़ित कर रहे थे।
पहले वीडियो अपलोड किया, फिर सुसाइड
पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के ग्राम निरावली में रहने वाला रिंकू यादव डिस्टलरी में नौकरी करता था। शनिवार ( 1 अप्रैल) शाम को वह अपने कमरे में था। इसी दौरान उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब उसकी पत्नी कमरे में पहुंची तब वह फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। पत्नी ने जब देखा तो उसकी चीख निकल पड़ी। इसके बाद अन्य स्वजन पहुंचे और फंदा खोलकर उसे नीचे उतारा। उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी।
चार लोगों को जिम्मेदार ठहराया
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हॉउस भिजवा दिया। इसी दौरान उसके मोबाइल से एक वीडियो मिला। रिंकू ने ही यह वीडियो आत्महत्या से पहले बनाया था। वीडियो में उसने चार लोगों को मौत का जिम्मेदार बताया। उसने संजू शर्मा, रूप सिंह ठेकेदार, अतर सिंह कुलथ, सौरभ को मौत का जिम्मेदार बताया। उसके परिजनों ने यह भी बताया कि हजीरा की रहने वाली एक युवती के कहने पर यह लोग उसे परेशान कर रहे थे। युवती उससे रुपये मांग रही थी और ब्लैकमेल कर रही थी।
ये खबर भी पढ़िए....
पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
पुलिस ने बताया कि मृतक का मोबाइल भी जब्त कर लिया गया है, जिसे फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। फिलहाल मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इसमें जो भी तथ्य प्रकाश में आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।