ग्वालियर: रेप कर वीडियो बनाया, होने वाली ससुराल में दिखाकर रिश्ता भी तुड़वाया

author-image
एडिट
New Update
ग्वालियर: रेप कर वीडियो बनाया, होने वाली ससुराल में दिखाकर रिश्ता भी तुड़वाया

ग्वालियर. यहां के हस्तिनापुर में रेप उसके बाद ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। घर में अकेली एक 18 साल की लड़की से पड़ोसी ने रेप किया। आरोपी ने इस घटना का वीडियो भी बनाया। लड़की बदनामी के डर से चुप रही तो आरोपी के हौसले और बढ़ गए। इसके बाद वह लड़की को ब्लैकमेल करने लगा। जैसे ही लड़की का रिश्ता पक्का हुआ, आरोपी उसकी होने वाली ससुराल पहुंच गया। वहां पहुंचकर आरोपी ने लड़की से संबंध होने की बात कही और वीडियो दिखा दिया। जिसके बाद उसकी सगाई टूट गई।

क्या है पूरा मामला

हस्तिनापुर के सिरसौद गांव  की छात्रा कुछ ही महीने पहले ही बालिग हुई है। कुछ महीने पहले जब छात्रा नाबालिग थी और एक दिन घर पर अकेली थी, उसी समय छात्रा के पड़ोस में रहने वाले वाला नरेश कुशवाह छत के रास्ते उसके घर में आ गया। यहां उसके साथ रेप किया। रेप के दौरान उसने घटना का वीडियो भी बना लिया था। जिससे वह छात्रा को धमकाने लगा। बदनामी के डर से लड़की चुप रही। इसका आरोपी ने फायदा उठाया। आरोपी छात्रा को ब्लैकमेल करने लगा। कई बार मिलने के लिए कहने लगा। छात्रा डरी सहमी रहने लगी। अभी उसके बालिग होने पर परिजन ने उसका रिश्ता पास के ही एक गांव में तय कर दिया। सगाई की तारीख निकाल रहे थे।

होने वाले ससुराल वालों ने तोड़ा रिश्ता

आरोपी को जब ये बात पता चली कि पीड़ित का रिश्ता पक्का हो गया है और जल्द ही उसकी सगाई होने वाली है। इस पर वह पीड़ित की होने वाली ससुराल पहुंच गया। लड़की से उसके संबंध होने की बात कही। साथ ही कुछ वीडियो भी दिखा दिए। जिससे लड़की के होने वाले ससुराल वालो ने तय हुआ रिश्ता तोड़ दिया। जब ये बात लड़की के घर वालों को पता चली तो पीड़िता ने पूरी बात बताई। इसके बाद वह हस्तिनापुर थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस ने आरोपी पर FIR दर्ज कर ली है।

Gwalior neibhour 18 years blackmail The Sootr rape video