खेलो इंडिया यूथ गेम्स 22 के लिए तैयार ग्वालियर, आज से शुरू हो जाएगी चार खेलों की खिताबी जंग

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
खेलो इंडिया यूथ गेम्स 22 के लिए तैयार ग्वालियर, आज से शुरू हो जाएगी चार खेलों की खिताबी जंग

देव श्रीमाली, GWALIOR. मध्यप्रदेश में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आगाज हो चुका है। ग्वालियर, 31 जनवरी से 11 फरवरी तक खेलमय दिखेगा। मौका होगा यहां आयोजित हो रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स– 2022 का। ग्वालियर में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन 31 जनवरी से 11 फरवरी तक होने जा रहा है। ग्वालियर को हॉकी, बैडमिंटन, जिम्नास्टिक और मार्शल आर्ट खेल कलरीपयट्टु की मेजबानी मिली है। ग्वालियर के अलावा 30 जनवरी से 11 फरवरी तक प्रदेश के 8 शहरों में भी खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तहत विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगीं। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में देश भर के खिलाड़ी भाग लेने आए हैं।





दोपहर दो बजे शुरू होंगे मुकाबले





खेलो इंडिया यूथ गेम्स के अंतर्गत दोपहर दो बजे से मुकाबले शुरु होंगे। शहर में पहली बार होने जा रहे इस आयोजन के लिए भव्य तैयारियां की गईं हैं। 





देशभर के खिलाड़ी दिखाएंगे अपना दमखम 





खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तहत कम्पू खेल परिसर (मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी) में हॉकी व बैडमिंटन तथा एलएनआईपीई में जिम्नास्टिक व मार्शल आर्ट कलरीपयट्टु की प्रतियोगिताएं होंगीं। कम्पू खेल परिसर स्थित बैडमिंटन अकादमी में 31 जनवरी से 3 फरवरी तक बैडमिंटन प्रतियोगिताएं होंगीं। इसी तरह एलएनआईपीई के मल्टीपर्पज हॉल में एक से पांच फरवरी तक जिम्नास्टिक प्रतियोगिता होगी। कम्पू खेल परिसर में 4 से 10 फरवरी तक हॉकी प्रतियोगिता होगी। एलएनआईपीई के मल्टीपर्पज हॉल में 8 से 10 फरवरी तक मार्शल आर्ट कलरीपयट्टु खेल में देशभर से आए खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।





ये खबर भी पढ़िए... 











ग्वालियर के आठ खिलाड़ी भी पदकों की दौड़ में 





शहर में होने वाले चार गेम्स मुकाबलों में 792 खिलाड़ी अपनी चुनौती पेश करेंगे। इनमें ग्वालियर के भी आठ खिलाड़ी शामिल हैं, जो एमपी की टीमो में अपने प्रदेश का प्रतिनिधित्व पेश करते नजर आएंगे। इनमें जिम्नास्टिक में 2 हॉकी पुरुष में कप्तान सहित 3,महिला हॉकी में दो और बैडमिंटन में एक खिलाड़ी शामिल होगा।



 



Gwalior News ग्वालियर न्यूज Khelo India Youth Games खेलो इंडिया यूथ गेम्स Khelo India Youth Games in MP Khelo India Youth Games started in Gwalior मप्र में खेलो इंडिया यूथ गेम्स खेलो इंडिया यूथ गेम्स  ग्वालियर में शुरु