ग्वालियर के गार्डन में कश्मीर का नजारा, गांधी उद्यान और जलविहार में खिला ट्यूलिप का फूल, लोग देखने उमड़े

author-image
Vijay Choudhary
एडिट
New Update
ग्वालियर के गार्डन में कश्मीर का नजारा, गांधी उद्यान और जलविहार में खिला ट्यूलिप का फूल, लोग देखने उमड़े

देव श्रीमाली, GWALIOR. ग्वालियर में नगर निगम के पार्कों में ट्यूलिप के फूल खिलना शुरू हो गए है। एक फूल खिला तो इसे देखने न केवल नगर निगम के अफसर पहुंचे बल्कि बड़ी संख्या में नागरिक भी पहुंच गए। पहला मौका है जब ट्यूलिप का फूल यहां खिला है।




पार्कों में हो रहा है नवाचार



निगमायुक्त किशोर कन्याल के निर्देश पर निगम पार्क विभाग शहर के कई पार्कों में नये-नये पौधे लगाकर नवाचार किया जा रहा है। इसी के तहत जलविहार और गांधी पार्क में ट्यूलिप के पल्वों का रोपण किया गया था। जिनकी देखभाल समय-समय पर की गई, उसी का नतीजा रहा कि शहर में पहली बार ट्यूलिप के फूल खिले हैं। जो कि सामान्यता कश्मीर के वातावरण में खिलते हैं। 



ट्यूलिप पौधों की देखभाल के लिए लगाई विशेष टीम



पार्क नोडल अधिकारी रोहित तिवारी, पार्क अधीक्षक मुकेश बंसल के निर्देशन में जलविहार और गांधी पार्क में ट्यूलिप के पौधों का पहली बार रोपण किया गया था। उनकी देखभाल के लिये विशेष टीम लगाई है। टीम ने समय-समय पर पानी और खाद दिया। जिसका नतीजा यह रहा कि एक भी पौधा खराब नहीं हुआ और सभी पौधे बड़े हो गए हैं। कुछ पौधों में फूल आना शुरू हो गया है। अब जल विहार घूमने आने वाले पर्यटकों के लिये आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। उनकी देखभाल अनिल धाकड और पार्क विभाग की टीम ने की। फूल खिलने पर लोगों ने इन पौधों को संरक्षित करने वाली टीम को बधाई दी।


Tulip flower Gwalior Tulip flower blooming Gwalior Gwalior Jalvihar Gwalior Gandhi Garden कहां होता है ट्यूलिप का फूल कश्मीर में खिलता है ट्यूलिप ग्वालियर में खिला ट्यूलिप का फूल Madhya Pradesh News ग्वालियर का गांधी उद्यान Tulip blooms Kashmir
Advertisment<>