ग्वालियर में परीक्षा शुरू होने से 37 मिनट पहले लीक हुआ था हाईस्कूल संस्कृत का पेपर, केन्द्राध्यक्ष और सहायक पर एफआईआर

author-image
BP Shrivastava
एडिट
New Update
ग्वालियर में परीक्षा शुरू होने से 37 मिनट पहले लीक हुआ था हाईस्कूल संस्कृत का पेपर, केन्द्राध्यक्ष और सहायक पर एफआईआर

देव श्रीमाली,GWALIOR. हाईस्कूल परीक्षा में संस्कृत विषय का पर्चा ग्वालियर के हजीरा स्थित परीक्षा केंद्र से लीक हुआ था। प्रश्न पत्र के सीरियल नंबर से इसका पर्दाफाश हुआ है। इसके चलते इस परीक्षा केंद्र के केंद्राध्यक्ष हुकुम चंद लचौरिया और सहायक केंद्राध्यक्ष विवेक कुमार लिटोरिया पर जिला शिक्षा अधिकारी ने एफआइआर दर्ज करवाई है। एफआइआर शनिवार (18 मार्च) की शाम को हजीरा थाने में हुई। परीक्षा शुरू होने से 37 मिनट पहले ही पर्चा लीक हो गया था, यह पर्चा इंटरनेट मीडिया के जरिए भोपाल में शिक्षा विभाग के अधिकारियों के पास भी पहुंच गया था। कलेक्टर ने इस मामले में दोनों को पहले ही निलंबित कर दिया था।



संस्कृत का पर्चा हुआ था लीक



14 मार्च को हाईस्कूल के संस्कृत विषय की परीक्षा थी। जिसका पर्चा लीक हुआ था। जिला शिक्षा अधिकारी अजय कटियार ने बताया कि यह पर्चा उसी दिन सुबह करीब 9.30 बजे उन्हें भोपाल के वरिष्ठ अधिकारियों ने इंटरनेट मीडिया पर भेजा। उन्हें यह पर्चा परीक्षा शुरू होने से 37 मिनट पहले ही इंटरनेट मीडिया पर मिल गया था। उन्होंने इसकी पड़ताल करवाई। जब जांच की तो प्रश्न पत्र पर जो सीरियल नंबर लिखा था, वह हजीरा के न्यू आदर्श हायर सेकंडरी, नर्सिंग नगर के लिए दिया गया था। प्रश्न पत्र सी सेट का था। इस संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करवाया गया। जब केंद्राध्यक्ष हुकुम चंद लचौरिया और सहायक केंद्राध्यक्ष विवेक कुमार लिटोरिया से पूछताछ की गई तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इसमें उनकी भूमिका संदिग्ध होने पर दोनों को निलंबित कर दिया गया। भोपाल के अधिकारियों ने इस संबंध में एफआइआर के निर्देश दिए। इसके चलते हजीरा थाने में एफआइआर दर्ज करने के लिए पत्र भेजा। शाम को हजीरा थाना पुलिस ने केंद्राध्यक्ष हुकुम चंद लचौरिया और सहायक केंद्राध्यक्ष विवेक कुमार लिटोरिया पर एफआइआर दर्ज कर ली है।



ये भी पढ़ें...








जल्द हो सकती है गिरफ्तारी



प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि इस मामले में पुलिस दोनों आरोपियों केंद्राध्यक्ष हुकुम चंद लचौरिया और सहायक केंद्राध्यक्ष विवेक कुमार लिटोरिया को किसी भी समय गिरफ्तार कर सकती है।


हाईस्कूल पर्चा लीक Paper Leak Case पर्चा लीक मामला paper leak FIR Gwalior high school sanskrit paper leak high school sanskrit paper high school paper leak पर्चा लीक एफआईआर ग्वालियर हाईस्कूल संस्कृत पर्चा लीक हाईस्कूल संस्कृत पर्चा