/sootr/media/post_banners/2048298e27771adfed87f81e7ff0177975d9f846cd55a4a16558c237798840b4.jpeg)
indore. पचास सालों की परंपरा निभाते हुए इस साल भी ईद के मौके पर शहर काजी डॉ. इशरत अली हिंदू परिवार द्वारा बनाए गए रथ पर सवार होकर ईदगाह तक गए। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी इस सौहार्द के साक्षी बने।
'ईद पर सौहार्द की सवारी' #इंदौर में शहर काजी हिंदू परिवार के रथ पर सवार होकर नमाज पढ़ने के लिए #ईदगाह पहुंचे। शहर का सलवाड़िया परिवार यह परंपरा 50 सालों से निभा रहा है। @JansamparkMP@jdjsindore#Eid2022#EidAlFitrpic.twitter.com/yj01IhYVov
— TheSootr (@TheSootr) May 3, 2022
यह परंपरा कांग्रेस नेता आर.सी. सलवाड़िया ने करीब पचास साल पहले शुरू की थी। इससे पूर्व डॉ. इशरत अली के परिवार के हाजी याकूब अली इस रथ पर सवार होकर ईदगाह तक आते थे। नमाज के बाद इसी रथ पर सवार होकर वे घर लौटते थे। आज दिग्विजय सिंह इस आयोजन में शामिल हुए तो उन्होंने इसका वीडियो बनाकर सोश्यल मीडिया पर डाला। वे शहर काजी से गले भी मिले और कहा सलवाड़िया हमारे मित्र थे । आज उनका बेटा सत्यनारायण इस परंपरा को निभा रहा है। यही आदर्श भारत है। भारत की संस्कृति, संस्कार को सलवाड़िया परिवार कायम रखे हुए है। उधर शहर काजी ने कहा, इंदौर वालों को कुछ अलग करने की आदत है। इस दौरान उन्होंने पानी बचाओ का संदेश भी दिया। वे बोले-शहर में पानी 800 फीट नीचे चला गया है। हमें पानी की कद्र करना चाहिए। हरियाली कम होने से शहर का तापमान भी बढ़ने लगा है । उन्होंने बच्चों को शिक्षित करने का आव्हान भी किया।