MP का हॉकी हीरो: विवेक के मोहल्ले में बनाई सीसी रोड, MLA ने मरम्मत के लिए दिए 4 लाख

author-image
एडिट
New Update
MP का हॉकी हीरो: विवेक के मोहल्ले में बनाई सीसी रोड, MLA ने मरम्मत के लिए दिए 4 लाख

टोक्यो ओलंपिक में हॉकी टीम ने देश को कांस्य पदक दिलाकर देश को गौरवान्वित किया है। टीम के खिलाड़ियों का सरकार कई तरीकों से सम्मान कर रही है। वहीं, मध्यप्रदेश के विवेक सागर के स्वागत के लिए मुख्यमंत्री, खेल मंत्री से लेकर विधायक भी आगे आए हैं। क्षेत्रीय विधायक उनके मोहल्ले की सीसी रोड बनाकर मरम्मत कर रहे हैं, जिसके लिए वह विधायक निधि से 4 लाख की राशि दे चुके हैं। विवेक की जीत से गांव की तस्वीर ही बदल गई है।

विधायक ने किया था वादा

चांदौन गांव सोहागपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक विजय पाल सिंह जब विवेक की जीत के बाद उनके घर पहुंचे थे तो रास्ते की हालात देखकर सड़क बनावाने का वादा किया था। इसके बाद विधायक निधि से सड़क बनवाने के लिए 4 लाख राशि दी। जिसके बाद से 6 फीट की सीसी (cement concrete) रोड का निर्माण से हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने सम्मान कर बनाया DSP दिए 1 करोड़

विवेक सागर 12 अगस्त को जब भोपाल पहुंचे तब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने मिंटो हॉल में उनका सम्मान किया। इससे पहले मुख्यमंत्री और प्रदेश की खेल-युवा मामलों की मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने विवेक के साथ पौधरोपण (Plantation) भी किया।

शिवराज ने कहा कि ये महज ब्रॉन्ज मेडल नहीं है, भारतीय हॉकी (indian hockey) का पुनर्जागरण है। शिवराज ने विवेक को पुलिस उप अधीक्षक यानी DSP बनाने का ऐलान भी किया है। विवेक को इनाम स्वरूप एक करोड़ रुपए भी दिए जाएंगे।

मोहल्ले की मरम्मत gaon vivek sagar hockey player vivek sagars village construction MP विवेक का गांव गांव चांदौन