INDORE : पति के चरित्र पर शंका की वजह से पत्नी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, गम में पति भी फंदे पर झूला

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
INDORE : पति के चरित्र पर शंका की वजह से पत्नी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, गम में पति भी फंदे पर झूला

INDORE. इंदौर के पलासिया क्षेत्र में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला को अपने पति के चरित्र पर शक था जिसके चलते उसने खुदकुशी कर ली। पति और उसके बीच में बार-बार विवाद होता था। महिला ने दोपहर में फांसी लगा ली। पति ने पत्नी को फंदे से उतारा और जब उसे पता चला कि उसकी जान जा चुकी है। सदमे में पति ने भी उसी फंदे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।





दोनों बेटियां स्कूल से लौटीं तो पता चला मां-पिता नहीं रहे





स्कूल से लौटने पर दोनों बेटियां घबरा गईं। उन्होंने मकान मालिक और अपनी मौसी को इसकी जानकारी दी। परिजन ने फौरन पुलिस को बुलाया। पलासिया टीआई संजय बेस ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि दोनों के बीच में विवाद होते थे, पत्नी को पति के चरित्र पर शक था।





4 महीने पहले की थी लव मैरिज, रीना ने की थी दूसरी शादी





दोनों की 4 महीने पहले ही लव मैरिज हुई थी। रीना की दूसरी शादी थी। दोनों एक बंगले में काम करने के दौरान मिले थे। रीना घर में खाना बनाने का काम करती थी और उसका पति दीपक ड्राइवर का काम करता था। दोनों के बीच झगड़े होते रहते थे।



MP News चरित्र पर शक पति-पत्नी character doubt मध्यप्रदेश की खबरें इंदौर MP इंदौर की खबरें आत्महत्या Indore News मध्यप्रदेश SUICIDE Indore husband and wife