जबलपुर में बकायादारों से टैक्स वसूलने नगर निगम ने कसी कमर, कटेंगे नल कनेक्शन, संपत्ति भी होगी कुर्क

author-image
Rajeev Upadhyay
एडिट
New Update
जबलपुर में बकायादारों से टैक्स वसूलने नगर निगम ने कसी कमर, कटेंगे नल कनेक्शन, संपत्ति भी होगी कुर्क

Jabalpur. जबलपुर में संपत्ति कर और जल कर न चुकाने वालों के खिलाफ नगर निगम ने कमर कस ली है। यदि बकायादार करदाताओं ने अब भी बकाया रकम जमा नहीं की तो उनकी संपत्ति कुर्क की जाएगी और नल कनेक्शन काट दिए जाऐंगे। बता दें कि चालू वित्त वर्ष में नगर निगम 171 करोड़ रुपए का राजस्व जुटाने वसूली अभियान छेड़ रहा है। निगम के राजस्व विभाग ने शहर के 10 हजार बकायादारों से 104 करोड़ रुपए का संपत्ति कर वसूलने का टारगेट रखा है। इन बकायादारों को नोटिस व एसएमएस कर बकाया टैक्स जमा करने कहा जा रहा है। इसके बाद दिसंबर के पहले हफ्ते से संपत्ति कुर्क करने और नल कनेक्शन काटने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। 



50 करोड़ का जल कर बकाया



109 करोड़ रुपए के टैक्स में 50 करोड़ रुपए की राशि तो केवल जल कर की है। करदाताओं ने जल शुल्क ही जमा नहीं किया है। शहर में 1 लाख 60 हजार नल कनेक्शन हैं। इसमें नियमित रूप से करीब सवा लाख ही शुल्क जमा कर रहे हैं। 



अब तक 67 करोड़ ही वसूले जा सके



नगर निगम में चालू वित्त वर्ष में अब तक केवल 50 करोड़ रुपए ही बतौर संपत्ति कर जमा हो पाए हैं वहीं जल कर के रूप में केवल 17 करोड़ रुपए की राशि जमा हो पाई है। जबकि इस साल 171 करोड़ रुपए का टैक्स वसूलने का लक्ष्य रखा गया है। ऐसे में बाकी के माह में नगर निगम के अमले को 121 करोड़ रुपए का टैक्स वसूलना है जो इतना आसान काम नहीं है। 



नगर निगम के उपायुक्त पीएन सनखेरे ने बताया कि राजस्व का लक्ष्य पूरा करने के लिए 10 हजार बकाया करदाताओं को नोटिस भेजे जा रहे हैं, एसएमएस भी किए जा रहे हैं। इसके बाद भी कर जमा नहीं करने पर दिसंबर से वसूली अभियान के तहत संपत्ति कुर्क की जाएगी। नल कनेक्शन भी काटने की कार्रवाई की जाएगी। 


10 हजार बकायादारों से होगी वसूली 121 करोड़ वसूली का है टारगेट टैक्स वसूली के लिए निगम की कवायद recovery will be done from 10 thousand defaulters 121 crore is the target of recovery Corporation's exercise for tax recovery जबलपुर न्यूज Jabalpur News
Advertisment