सिवनी में उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य ने की स्कूल की आदिवासी छात्रा से छेड़खानी, शिकायत पर महिला थाने में हुई एफआईआर दर्ज

author-image
Rajeev Upadhyay
एडिट
New Update
सिवनी में उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य ने की स्कूल की आदिवासी छात्रा से छेड़खानी, शिकायत पर महिला थाने में हुई एफआईआर दर्ज

Seoni. सिवनी शहर के भैरोगंज उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य द्वारा आदिवासी छात्रा के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। देर रात परिजनों और छात्रा की लिखित शिकायत के बाद महिला थाने की पुलिस ने उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य महेश कुमार गौतम के खिलाफ छेड़खानी, एससी एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। प्राचार्य द्वारा छात्रा के साथ छेड़खानी की करतूत पता चलने के बाद बच्चों मे भी आक्रोश है।



अतरिक्त पुलिस अधीक्षक श्याम कुमार मरावी ने बताया कि शुक्रवार की शाम उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य महेश कुमार गौतम द्वारा नाबालिग छात्रा को अकेला पाकर उसके साथ दुर्व्यवहार कर अश्लील हरकतें की। छात्रा के कथन के आधार पर प्राचार्य के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 



अभिभावक भी हैरत में




इस घटना की जानकारी लगने के बाद स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावक भी हैरत में पड़ गए हैं कि वे जिस संस्थान में अपने नौनिहालों को पढ़ने भेजते हैं उसके प्राचार्य पर इतने गंभीर आरोप लगे हैं। 



आए दिन करता था छेड़छाड़



पुलिस पूछताछ में पीड़ित छात्रा ने बताया है कि प्राचार्य अक्सर उसे किसी न किसी बात पर डांटता था और सबके सामने डांट के बहाने छूता था, कई बार प्राचार्य ने छात्रा को सबके सामने गलत इरादे से टच भी किया। लेकिन हद तो तब हो गई जब शुक्रवार को प्राचार्य ने सारी हदें पार करते हुए उसके साथ अकेले में अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दी। जिसके बाद किसी तरह उसके चंगुल से छूटकर छात्रा अपने घर गई और परिजनों को सारी बात बताई। 


छात्रा से की थी अश्लील हरकतें सिवनी में प्राचार्य पर छेड़छाड़ की एफआईआर गुरू की गरिमा को लगा कलंक FIR was lodged against the Principal Did obscene acts with a girl student The teacher's dignity was tarnished सिवनी न्यूज Seoni News