Ind Vs Pak मैच का उत्साह: इंदौर में फैंस ने बनाई 3D रंगोली, 3 हजार किलो रंग का उपयोग

author-image
एडिट
New Update
Ind Vs Pak मैच का उत्साह: इंदौर में फैंस ने बनाई 3D रंगोली, 3 हजार किलो रंग का उपयोग

T-20 वर्ल्ड कप (World Cup) में 24 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान के बीच धमाकेदार मैच होने वाला है। फैंस की इस मैच को लेकर दीवानगी देखते बन रही है। इंदौर के खालसा कॉलेज में भारतीय टीम को बेस्ट ऑफ लक और चीयरअप करने के लिए 7700 वर्ग फीट की 3D रंगोली बनाई गई है। इसमें भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा की तस्वीर उकेरी गई है। इस रंगोली को बनाने में 3000 किलो रंग का उपयोग किया गया।

वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए भेजी जाएगी ये रंगोली

इंदौर की शिखा शर्मा और उनकी 20 लोगों की टीम ने मिलकर ये रंगोली तैयार की। शिखा के मुताबिक टीम इंडिया का ये मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है। हमारी टीम के सदस्यों ने रंगोली के जरिए टीम को बेस्ट ऑफ लक का मैसेज देने की कोशिश की है। इस रंगोली को वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए भी भेजा जाएगा।

राम मंदिर और राष्ट्रपिता की भी रंगोली बनाई

शिखा शर्मा और उनकी टीम ने पहले भी PM नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उनकी मां हीराबेन द्वारा लड्‌डू खिलाते हुए 3D रंगोली बनाई थी। यह रंगोली 7100 वर्ग फीट एरिया में थी। टीम ने रंगोली बनाने में 1960 किलो रंग का उपयोग किया था। इसके अलावा शिखा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और राम मंदिर की भी 3D रंगोली बना चुकी हैं।

Excitement Rangoli used was ind vs pak kg fans 3 thousand The Sootr 3D of Match made Indore color