मध्यप्रदेश में डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल 17 फरवरी से, हवन कर किया हड़ताल का औपचारिक आगाज

author-image
BP Shrivastava
एडिट
New Update
मध्यप्रदेश में डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल 17 फरवरी से, हवन कर किया हड़ताल का औपचारिक आगाज

अजय छाबरिया, BHOPAL. मुध्यप्रदेश के डॉक्टर्स ने शुक्रवार (17 फरवरी) से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का ऐलान कर दिया। जिसका औपचारिक आगाज एक पहले गुरुवार (16 फरवरी) हमीदिया अस्पताल में हवनकर किया। डॉक्टर्स अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर जा रहे हैं। हालांकि डॉक्टर्स की हड़ताल से मरीजों को काफी परेशानी होने वाली है। गुरुवार को इसकी झलक देखने को मिली। दूर-दराज से आए मरीज इलाज के लिए भटकते रहे, लेकिन उन्हें राहत नहीं मिली। 





बीमारियों का सीजन शुरू





मौसम बदल रहा है और बीमारियां घर कर रही हैं। ऐसे में डॉक्टरों की हड़ताल ने इलाज कराने वालों की सांसें बढ़ा दी हैं। इस मौसम में मरीजों की संख्या सामान्य रूप से बढ़ जाती है और ऐसे में डॉक्टर्स की हड़ताल मरीजों की चिंता बढ़ा रही है। खास तौर से दूर दराज से आने वाले मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी होने वाली है।





मरीज रहे परेशान





यूं हड़ताल तो कल (17 फरवरी) से है, लेकिन आज (16 फरवरी) डॉक्टर्स ने हड़ताल की औपचारिक शुरुआत कर दी है। जिसमें हवन आदि किया। जिसके चलते हमीदिया अस्पताल में न तो पर्चे बने और न ही ठीक से मरीजों को इलाज मिला। यानी परेशानी शुरू हो गई है। राजगढ़ से आए एक बुजुर्ग ने बताया कि वे वृद्धा पेंशन के पैसे निकाल कर इलाज के लिए आए हैं, लेकिन यहां इलाज नहीं मिला। हमारा किराया आदि फिजूल खर्च हो गया।





ये भी पढ़ें...











डॉक्टर्स ने कहा, सरकार नहीं सुनती हमारी 





हड़ताल पर जा रहे डॉक्टर्स का कहना है कि सरकार हमारी मांगों पर गौर नहीें कर रही है। डॉक्टर्स रात दिन मरीजों को इलाज के लिए तैयार रहते हैं,लेकिन सरकार डॉक्टर्स की परेशान को सुन नहीं रही है। डॉक्टर्स ने कहा, हम हमेशा मानवता के नाते सेवा में लगे रहते हैं, अब सरकार को हमारे प्रति मानवता दिखा कर हमारी मांगों को पूरा करना चाहिए।





डॉक्टरों के प्रति निर्दयीभाव छोड़े सरकार





हड़ताल में शामिल डॉ.सुनील का कहना है कि हमारी मांगों को लेकर सरकार और अफसरों के कान पर जूं तक नहीं रेंग रहा है। सरकार की व्यवस्थाओं की वजह से ही डॉक्टर्स मरीजों का ठीक से इलाज नहीं कर पा रहे हैं।





पहली बार प्राइवेट डॉक्टर्स को समर्थन





शुक्रवार से शुरू हो रही डॉक्टर्स की हड़ताल को पहली बार प्राइवेट डॉक्टर्स भी समर्थन दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि प्रदर्शन में इस बार प्राइवेट डॉक्क्टर्स भी उनके साथ रहेंगे।



Doctors strike in Madhya Pradesh Doctors strike डॉक्टर्स हड़ताल Doctors strike in MP हड़ताल पर डॉक्टर्स एमपी में डॉक्टर्स हड़ताल मध्यप्रदेश में डॉक्टर्स हड़ताल Doctors on strike