SATNA: क्या दलीय राजनीति से उकता चुकी जनता, 11 में से 5 निकायों में निर्दलीय 'किंग मेकर', जोड़ तोड़ में जुटी BJP-INC

author-image
Sachin Tripathi
एडिट
New Update
SATNA: क्या दलीय राजनीति से उकता चुकी जनता, 11 में से 5 निकायों में निर्दलीय 'किंग मेकर', जोड़ तोड़ में जुटी BJP-INC

SATNA. जिला व जनपद के अध्यक्ष- उपाध्यक्षों के निर्वाचन के बाद अब सबकी निगाहें नगरीय निकायों पर आकर टिक गई। जिले की इकलौती नगर पालिका मैहर समेत 11 नगरीय निकायों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का निर्वाचन होना है। इन 11 निकायों में से 5 निकाय ऐसे हैं जिसमें निर्दलीय पार्षद किंग मेकर की भूमिका में हैं जबकि 5 में भाजपा को तो 1 में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है।





 कांग्रेस के कब्जे में थी दोनों धार्मिक नगरी





जिन नगर निकायों में निर्दलीय पार्षद किंग मेकर की भूमिका में नजर आ रहे हैं उनमें जिले की दोनों धार्मिक नगरी मैहर और चित्रकूट शामिल हैं। पिछले कार्यकाल में मैहर और चित्रकूट दोनों जगहों पर कांग्रेस का अध्यक्ष था, तो इस बार किसी को भी यहां स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। हालांकि दोनों ही जगहों पर भाजपा के सबसे ज्यादा पार्षद जीतकर आए हैं।





तीनों में थे भाजपा के अध्यक्ष





मैहर व चित्रकूट के अलावा जिन तीन अन्य नगरीय निकायों में निर्दलीय पार्षदों की भूमिका निर्णायक है उसमें जैतवारा, बिरसिंहपुर और नागौद नगर पंचायत शामिल हैं। इन तीनों जगहों पर पिछले कार्यकाल में भाजपा का कब्जा था। 15 वार्डों वाले बिरसिंहपुर नगर पंचायत में तो भाजपा- कांग्रेस से ज्यादा 8 पार्षद निर्दलीय जीतकर आए हैं। जबकि जैतवारा में भाजपा और नागौद में कांग्रेस के ज्यादा पार्षद जीते हैं फिर भी इन सभी जगहों पर अपना अध्यक्ष बनाने के लिए कांग्रेस - भाजपा को निर्दलीय पार्षदों की आवश्यकता होगी।





रामपुर- कोटर में भाजपा का अध्यक्ष बनना तय





ओबीसी महिला के लिए आरक्षित नगर पंचायत रामपुर बाघेलान में भाजपा का अध्यक्ष बनना तय है। यहां विधायक विक्रम सिंह विक्की के नेतृत्व में पार्टी ने 15 में से 11 वार्डों में जीत दर्ज की है। कांग्रेस के खाते में 2 वार्ड और निर्दलीय 2 वार्डों पर चुनाव जीते हैं। यहां भाजपा से अध्यक्ष की दावेदार वार्ड दो से निर्वाचित रामसखी कचेर और वार्ड 8 से पार्षद नीतू दिलीप सोनी हैं। रामसखी के बेटे कमलेश पिछले कार्यकाल में नगर पंचायत उपाध्यक्ष थे तो दिलीप नीतू सोनी लगातार दूसरी बार पार्षद निर्वाचित हुई हैं। इसी तरह कोटर में भी लगातार दूसरी बार भाजपा का कब्जा होता दिख रहा है। यहां 15 वार्डों में से भाजपा के 10, कांग्रेस की 1 और निर्दलीय 3 और बसपा का 1 पार्षद चुनकर आए हैं।





न्यू रामनगर में भी भाजपा





महिला के आरक्षित न्यू रामनगर नगर पंचायत में भी भाजपा अपना अध्यक्ष बना सकती है। 15  वार्डों वाली इस नगर पंचायत में भाजपा के 9, कांग्रेस के 5 व एक निर्दलीय पार्षद है। अमरपाटन में कांग्रेस बना सकती अध्यक्ष अनारक्षित नगर पंचायत अमरपाटन में इस बार भाजपा की बजाय कांग्रेस का अध्यक्ष बनता नजर आ रहा है। अमरपाटन की 15 वार्डों में कांग्रेस के आठ, भाजपा के 6 और बसपा का एक पार्षद निर्वाचित हुआ। अगर कांग्रेस के पार्षद एकजुट रहे तो यहां कांग्रेस अपना अध्यक्ष बना सकती है।





नागौद-मैहर में निर्णायक भूमिका में निर्दलीय





जिले की इकलौती नगर पालिका मैहर और नगर पंचायत नागौद में अध्यक्ष के लिए निर्दलीय की भूमिका अहम मानी जा रही है। 24 वार्डों वाली नगर पालिका मैहर  में भाजपा के ग्यारह सदस्य कांग्रेस और निर्दलीयों की संख्या 6-6 और एक पार्षद बसपा का है। ओबीसी महिला के लिए आरक्षित नगर पालिका मैहर में भले ही भाजपा के सबसे ज्यादा पार्षद हों पर उसे अपना अध्यक्ष बनाने के लिए निर्दलियों का सहारा लेना होगा। यही हाल नागौद नगर पंचायत का महिला के लिए आरक्षित इस सीट में पांच भाजपा, 6 कांग्रेस, 3 निर्दलीय व 1 बसपा का पार्षद है। यहां वर्तमान एवं पूर्व विधायक की बहुएं अध्यक्ष बनने की दौड़ में शामिल हैं। नगरीय निकाय में नागौद जिले की सबसे प्रतिष्ठा पूर्ण नगर पंचायत बनी हुई है।









किस निकाय में किसके कितने पार्षद





मैहर : 24 वार्ड 





भाजपा : 11





कांग्रेस : 06





निर्दलीय : 06





बसपा : 01









चित्रकूट : 15 वार्ड 





भाजपा : 06





निर्दलीय : 05





कांग्रेस : 04









जैतवारा : 15





भाजपा : 06





कांग्रेस : 04





बसपा : 01





निर्दलीय : 04









कोठी : 15





भाजपा : 10





कांग्रेस : 04





निर्दलीय : 01









उचेहरा : 15





भाजपा : 11





कांग्रेस : 02





निर्दलीय : 02









बिरसिंहपुर : 15





भाजपा : 04





कांग्रेस : 02





बसपा : 01





निर्दलीय : 08









अमरपाटन : 15





भाजपा : 06





कांग्रेस : 08





निर्दलीय : 00





बसपा : 01









न्यू रामनगर





भाजपा : 09





कांग्रेस : 05





निर्दलीय : 01









रामपुर बाघेलान : 15





भाजपा : 11





कांग्रेस : 02





निर्दलीय : 02









कोटर : 15





भाजपा : 10





कांग्रेस : 01





बसपा : 01





निर्दलीय : 03



MP News BSP बीएसपी कांग्रेस BJP बीजेपी inc एमपी न्यूज़ Satna News सतना न्यूज़ एमपी न्यूज़ इन हिंदी Nagar nikay adhyaksh chunav Mp news in hindi मध्य प्रदेश के समाचार Nirdaliy