Indore: रायपुर, अहमदाबाद की उड़ानें अचानक निरस्त, यात्री होते रहे परेशान

author-image
Sootr Desk rajput
एडिट
New Update
Indore: रायपुर, अहमदाबाद की उड़ानें अचानक निरस्त, यात्री होते रहे परेशान

Indore. इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रविवार सुबह उड़ानों का शेडयूल गड़बड़ा गया। यहां से रायपुर और अहमदाबाद जाने वाली जबकि अहमदाबाद से आने वाली उड़ान को निरस्त कर दिया गया। इससे एयरपोर्ट पहुंचे यात्री परेशान होते रहे। प्रबंधन के अनुसार रोजाना सुबह रायपुर जाने वाली उड़ान सिक्स ई 7112 इंदौर से 6.05 बजे यहां से रवाना होती है। रविवार को इसे निरस्त कर दिया गया। वहीं सुबह 7 बजे अहमदाबाद जाने वाली उड़ान संख्या सिक्स ई 7175 को भी निरस्त का दिया गया है।



फ्लाइट कैंसिल होने से यात्री नाराज



जानकारी के अनुसार, इस उड़ान को इसलिए निरस्त किया गया क्योंकि सुबह 6.30 बजे ये उड़ान अहमदाबाद से आती है और वापस वहीं जाती है। लेकिन आज वहां से विमान ही नहीं आया। इधर उड़ानें निरस्त होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एयरपोर्ट पहुंचे यात्रियों का कहना था कि हमें सूचना ही प्राप्त नहीं हुई। अगर कंपनी उड़ान को निरस्त कर रही थी तो हमें पहले से सूचना दे देती। जिसके बाद हम एयरपोर्ट नहीं आते। हालांकि उड़ान कंपनी ने लोगों को रिफंड और रिबुकिंग का विकल्प भी दिया था। लेकिन फिर भी यात्रियों ने नाराजगी जाहिर की।



लगातार निरस्त हो रही इंडिगो की फ्लाइट्स



निजी उड़ान कंपनी इंडिगो बीते कुछ दिनों से लगातार अपनी उड़ान निरस्त कर रही है। बीते महीने में भी इंडिगो ने इंदौर से सबसे ज्यादा उड़ान निरस्त की थी। कंपनी इसके पीछे आपरेशनल कारण बता देती है। लेकिन सूत्रों ने बताया कि यात्रियों की कमी के कारण इंडिगो उड़ानों को निरस्त कर देती है। गौरतलब है कि इंदौर से सबसे अधिक उड़ानों का संचालन होता है। यहां से हर दिन औसतन 70 उड़ानों का संचालन होता है। जबकि जुलाई से इसकी संख्या 90 तक पहुंचने की उम्मीद है। अभी एयरपोर्ट रात को बंद रहता है। रात को एयरपोर्ट चालू होने के बाद 10 से अधिक उड़ानों का संचालन और होने लगेगा।


Indore News MP News इंदौर शहर की खबरें indore hindi news Indore Samachar Hindi इंदौर की खबरें होल्कर एयरपोर्ट इंदौर इंदौर से अहमदाबाद उड़ान कैंसिल इंदौर से रायपुर उड़ान Madhya Pradesh News Indore to Ahmedabad flights इंदौर समाचार मध्य प्रदेश समाचार