इंदौर की जियाना ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड: 9 मिनट 31 सेकंड में 195 देशों की खास बातें बताई

author-image
एडिट
New Update
इंदौर की जियाना ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड: 9 मिनट 31 सेकंड में 195 देशों की खास बातें बताई

इंदौर. यहां 6 साल की जियाना शाह ने शनिवार, 02 अक्टूबर को 195 देशों की प्रमुख जानकारियां सिर्फ 9 मिनट 31 सेकंड में देकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना डाला। इंदौर की इस बेटी की ये उपलब्धि वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड और ओएमजी बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी दर्ज की गई। कुछ मिनट में जियाना ने न सिर्फ 195 देशों के राष्ट्रीय ध्वज को पहचाना बल्कि उनसे जुड़ी कई अहम बातें भी बताई।

जियाना के नाम कई रिकॉर्ड

किसी बड़े व्यक्ति के लिए भी जो परीक्षा चुनौतीपूर्ण होती है उसे पहली क्लास में पढ़ने वाली जियाना ने तय कम समय से भी कम टाइम में पूरा कर लिया।  तमाम रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराने वाली जियाना दुनिया की पहली ऐसी बच्ची है, जिसने 6 साल की उम्र में 9 मिनट 31 सेकंड और 82 मिली सेकंड में 195 देशों की 7 खास बातें बताई।

9 मिनट में 195 देशों की जानकारी दी

शनिवार, 2 अक्टूबर को ऑनलाइन सेशन हुआ, जिसमें 40 स्कूलों के स्टूडेंट्स जुड़े। जियाना ने अपनी मेमोरी और मेहनत के दम पर जजों द्वारा पूछे गए सभी प्रश्नों का सही जवाब दिया। जजों ने उसे एक के बाद एक 195 देशों के झंडे दिखाए। जियाना ने उन्हें पहचानकर उस देश का नाम बताया। इसके साथ ही उसे उन देशों की राजधानी, करेंसी, भाषा, देश का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल या लैंडमार्क और वह किस महाद्वीप में आता है, ये भी बताना था। जियाना भारत की पहली ऐसी छात्रा है जिसने ये अवॉर्ड प्राप्त किया। इससे पहले एक भारतीय छात्र ने ये रिकॉर्ड 8 साल की उम्र में पने नाम किया था। उसने 13 मिनट में 6 जानकारियां दी थी।

शुरू में 3 घंटे किया अध्ययन

मां डॉक्टर नीतू शाह बताती हैं, जियाना को शुरू से ही इसमें इंटरेस्ट रहा है। जब हमें इस बारे में पता चला तो हमने से और जानकारी देना शुरू किया। शुरू में उसने 3-3 घंटे तक पढ़ाई की। धीरे-धीरे से सब याद होता चला गया। जियाना को शतरंज, मार्शल आर्ट, योग और आर्ट एंड क्राफ्ट का भी शौक है।

द सूत्र The Sootr इंदौर की 6 साल जियाना ने बलाया विश्व इतिहास special things 195 countries 9 minutes 31 jiyana Indore
Advertisment