इंदौर में PSC ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर, 2019-2021 और 2021 की राज्य सेवा परीक्षा मेंस तय; लेकिन 2020 की परीक्षा का पता नहीं

author-image
Vijay Choudhary
एडिट
New Update
इंदौर में PSC ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर, 2019-2021 और 2021 की राज्य सेवा परीक्षा मेंस तय; लेकिन 2020 की परीक्षा का पता नहीं

संजय गुप्ता, INDORE. मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (पीएससी) ने साल 2023 की परीक्षाओं के लिए कैलेंडरा जारी कर दिया है। इसमें राज्य सेवा परीक्षा 2019 की विशेष मैन्स परीक्षा के साथ ही राज्य सेवा परीक्षा 2021 की मैन्स और राज्य सेवा परीक्षा 2022 की मैन्स की भी तारीख तय की गई है। लेकिन पुराने उम्मीदवारों के लिए सबसे ज्यादा निराशा ये देखकर हो रही है कि राज्य सेवा परीक्षा 2022 के मैन्स रिजल्ट घोषणा और इंटरव्यू तारीख को लेकर कैलेंडर में कुछ भी नहीं है। उम्मीदवार अप्रैल 2022 से इसके मैन्स के रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। 



राज्य सेवा परीक्षाओं की ये हैं तारीख



1- राज्य सेवा विशेष मैन्स परीक्षा 2019- 15 से 20 अप्रैल तक



2- राज्य सेवा प्री परीक्षा-2022-  21 मई 



3- राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2021- 17 से 22 जुलाई



4- राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2022- 30 अक्टूबर से 4 नवंबर तक



अन्य परीक्षाओं के लिए पीएससी का कैलेंडर-



1- राज्य वन सेवा विशेष मुख्य (मैन्स) परीक्षा 2029- 19 मार्च 



2- कम्प्यूटर प्रोग्रामर परीक्षा 2021- 30 अप्रैल



3- राज्य वन सेवा प्री 2022- 21 मई 



4- राज्य पात्रता परीक्षा (सेट) 2022- 4 जून



5- सहायक कुलसचिव परीक्षा 2022- 25 जून



6- राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा 2021- 20 अगस्त



7- असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा 2022- सितंबर-अक्टूबर



8- राज्य इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2022- आठ अक्टूबर 



9- क्रीडा अधिकारी, ग्रंथपाल परीक्षा 2022- 19 नवंबर



10- राज्य वन सेवा परीक्षा 2022- 10 दिसंबर 



11- कराधान सहायक परीक्षा 2022- 17 दिसंबर 



साल के अंतिम दिन पीएससी ने किए थे चार हजार पदों के भर्ती नोटिफिकेशन



पीएससी ने साल के अंतिम दिन 30 दिसंबर को राज्य प्रशासनिक सेवा परीक्षा-2022 समेत 44 विज्ञापन जारी किए थे। इन विज्ञापनों से करीब 4 हजार 98 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनको मिलाकर 2022 में 5 हजार 273 पदों के लिए पीएससी से कुल 54 विज्ञापन निकाले। सबसे ज्यादा 38 विज्ञापन उच्च शिक्षा विभाग के थे।



उधर 4 साल से नहीं मिला 1 भी डिप्टी कलेक्टर



उधर ओबीसी आरक्षण के मुद्दे के बाद साल 2019 से ही राज्य सेवा परीक्षा की भर्ती अटकी हुई है। साल 2018 से मध्य प्रदेश सरकार को कोई नया डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी नहीं मिला है। साल 2019, 2020, 2021 की परीक्षाएं हो रही है लेकिन अंतिम चयन प्रक्रिया विविध कानूनी लड़ाई के साथ मप्र शासन और आयोग की ठंडी कार्यशैली के चलते उलझी हुई है। आयोग स्वतंत्र संस्था होने के बाद भी हर फैसले के लिए सामान्य प्रशासन विभाग का मुंह ताक रहा है, हालत यह है कि राज्य सेवा परीक्षा 2020 की मैन्स जो अप्रैल 2022 में हो चुकी है, इसका रिजल्ट निकालना है, या कोर्ट में अपील करना है, इसका फैसला तक आयोग नहीं ले पाया है, रही विधिक सलाह की बात तो वो महीने भर से नहीं आई है। राज्य सेवा परीक्षा के बीते तीन नोटिफिकेशन के अनुसार 1 हजार 121 पदों पर रिक्रूटमेंट होना है। साल के अंतिम दिन जारी हुए राज्य सेवा परीक्षा साल 2022 के नोटिफिकेशन के अनुसार 427 पदों पर भर्ती होगी।


मप्र में पीएससी 2020 की परीक्षा का पता नहीं एमपीपीएससी परीक्षा कैलेंडर में 2019 पीएससी ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर एमपीपीएससी परीक्षा कैलेंडर मध्यप्रदेश में परीक्षा कैलेंडर जारी PSC 2020 exam not known MP 2021 exam fixed MPPSC exam calendar PSC released exam calendar MPPSC exam calendar Exam calendar released Madhya Pradesh