IPS के बंगले पर कर्मचारी बंधक! बोला- भूखा हूं जाने नहीं दे रहे, IPS की पत्नी- बिजली नहीं सुधारी

author-image
एडिट
New Update
IPS के बंगले पर कर्मचारी बंधक! बोला- भूखा हूं जाने नहीं दे रहे, IPS की पत्नी- बिजली नहीं सुधारी

भोपाल. पुलिस विभाग में स्पेशल DG शैलेष सिंह पर एक कर्मचारी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। कर्मचारी ने IPS अफसर के बंगले से दोपहर में एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया के जरिए भेजा। जिसमें कर्मचारी ने कहा कि 'बंगले का काम पूरा हो चुका है। फिर भी मुझे बंधक बनाए रखा गया है। मुझे बेटे को अस्पताल लेकर जाना है। सुबह से कुछ खाया नहीं है।' इसके बाद PWD के अधिकारी बंगले पर पहुंचे। वहीं, स्पेशल डीजी शैलेष जैन (Shailesh jain) ने इन आरोपों को निराधार बताया है।

IPS की पत्नी बोलीं- बिजली नहीं सुधारी

स्पेशल डीजी (Special DG) की पत्नी सुनीता सिंह ने बताया कि 7 घंटे में कर्मचारी बिजली नहीं सुधार पाए। बिजली सप्लाई में गड़बड़ी के कारण दो ट्यूब लाइट खराब हो गई। एसी और फ्रिज भी खराब हो गए। कर्मचारी को बिजली सुधारने का नॉलेज नहीं था। इस कारण झूठे आरोप लगा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक यह पूरा घटनाक्रम बुधवार दोपहर 11 बजे से शाम के बीच का है। 

अफसर के बंगले पर बिजली की समस्या

जानकारी के मुताबिक, चार इमली C2/8 में शैलेष जैन रहते हैं। बंगले पर बिजली की सप्लाई में समस्या आ रही थी। इसके बाद रतीराम और राजेन्द्र बिजली सुधारने के लिए बंगले पर पहुंचे। इसके बाद शैलेष जैन चले गए और पत्नी सुनीता सिंह की देखरेख में कर्मचारी बिजली सुधार रहे थे। 

special dg shailesh ips shailesh jain IPS अफसर बंगले पर कर्मचारी mortage a employee The Sootr बंगले पर कर्मचारी बंधक कर्मचारी को बंधक