केसी बंसल यूपी में सिंचाई विभाग में नौकरी करते थे, 1970 में छोड़ी, 1992 में बनाया बंसल कंस्ट्रक्शंस, आज 3 हजार करोड़ का टर्नओवर

author-image
New Update
केसी बंसल यूपी में सिंचाई विभाग में नौकरी करते थे, 1970 में छोड़ी, 1992 में बनाया बंसल कंस्ट्रक्शंस, आज 3 हजार करोड़ का टर्नओवर

BHOPAL. मध्य प्रदेश के बड़े कारोबारी घराने में शु्मार बंसल ग्रुप के कई ठिकानों पर 18 नवंबर की सुबह इनकम टैक्स ने छापे मारे। ये छापे भोपाल, मंडीदीप और महू में मारे गए। इनकम टैक्स की टीम बंसल ग्रुप के मालिकों अनिल और सुनील बंसल के अरेरा कॉलोनी स्थित घर पर भी पहुंची। आइए जानते हैं छोटा सा कारोबार शुरू करने वाले बंसल ग्रुप ने 3 हजार करोड़ का साम्राज्य कैसे खड़ा किया...





1992 में बंसल कंस्ट्रक्शन बनाई





3 जनवरी 1936 को मेरठ जिले के छोटे से गांव सुरूरपुर में जन्मे कैलाश चंद्र बंसल ने अपनी आजीविका कमाने के लिए कड़ी मेहनत की। उन्होंने अपनी कमाई से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया। वे 1970 में सिंचाई विभाग में नौकरी करने लगे। 1985 में अपनी नौकरी छोड़ी और यूपी में बंसल कंस्ट्रक्शन वर्क्स के नाम से अपना खुद का कंस्ट्रक्शन बिजनेस शुरू किया। 1992 में मध्य प्रदेश में केसी बंसल ने अपना पहला कारोबार बंसल कंस्ट्रक्शन स्थापित किया। आज बंसल ग्रुप का 3 हजार करोड़ रुपए का टर्नओवर है।





1999 से एजुकेशन के बिजनेस में उतरे 





1999 में केसी बंसल ने श्रीनिवास एजुकेशन सोसाइटी का गठन किया। 2000 में भोपाल में बंसल इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी लेकर आए। 2001 में मंडीदीप में बंसल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग और 2003 में भोपाल में बंसल कॉलेज ऑफ फॉर्मेसी और एमबीए लाए। 2005 में सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नीकल, इंदौर शुरू किया। 2006 में इंदौर में बंसल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग खोला। 2007 में भोपाल में BIRT और 2008 में BIRTS शुरू किया। 2009 में सुशीला देवी बंसल पब्लिक स्कूल नाम से एक धर्मार्थ स्कूल खोलकर उन बच्चों को पढ़ाने करने पर भी जोर दिया, जो पढ़ाई का खर्च नहीं उठा सकते।





पिता के निधन के बाद दोनों बेटे देख रहे हैं बिजनेस





केसी बंसल के निधन के बाद बंसल ग्रुप को उनके बेटे अनिल (बड़ा बेटा) और सुनील बंसल (छोटा बेटा) और अनिल बंसल  ही देख रहे हैं। अनिल बंसल, बंसल ग्रुप के प्रेसिडेंट हैं। बंसल ग्रुप के सेक्रेटरी सुनील बंसल मैकेनिकल इंजीनियर हैं। सुनील को कंस्ट्रक्शन, मार्केटिंग और फाइनेंस में 18 साल से ज्यादा का अनुभव है। 





इन क्षेत्रों में कार्य कर रहा है बंसल ग्रुप 





बंसल ग्रुप एजुकेशन, कंस्ट्रक्शन, एफएमसीजी, टीएमटी सरिया, स्वास्थ्य सेवा (बंसल हॉस्पिटल), हबीबगंज स्टेशन (अब रानी कमलापति रेलवे स्टेशन) का रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट, न्यूज चैनल, डिजिटल डोमेन में काम कर रहा है। 





बंसल ग्रुप की फर्म्स







  • सुशीला कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, इंदौर



  • बंसल हॉस्पिटल, भोपाल


  • बंसल न्यूज, भोपाल


  • बंसल कॉलेज ऑफ फार्मेसी, भोपाल


  • बंसल कंस्ट्रक्शन वर्क्स प्राइवेट लिमिटेड, भोपाल


  • बंसल माइंस एंड मिनरल्स, भोपाल


  • बंसल टेक प्रोफेनल्स, भोपाल


  • बंसल पाथवे, भोपाल


  • बंसल वन, भोपाल




  • अनिल बंसल सुनील बंसल बंसल ग्रुप छापा बंसल ग्रुप भोपाल Bansal Group Rising Story anil bansal sunil bansal Bansal Group Raid Bansal Group Bhopal बिजनेस न्यूज business news बंसल ग्रुप राइजिंग स्टोरी