जबलपुर में अविमुक्तेश्वरानंद बोले- बॉलीवुड में हिंदू धर्म की कमियां दिखाते हैं, अब हमारी समिति सीरियल-फिल्मों पर नजर रखेगी

author-image
Atul Tiwari
एडिट
New Update
जबलपुर में अविमुक्तेश्वरानंद बोले- बॉलीवुड में हिंदू धर्म की कमियां दिखाते हैं, अब हमारी समिति सीरियल-फिल्मों पर नजर रखेगी

JABALPUR. शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने हिंदी फिल्मों और सीरियल्स में दिखाए जा रहे हिंदू धर्म के स्वरूप पर आपत्ति जताई है। अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि अब एक कमेटी बनाई जाएगी जो सेंसर बोर्ड की तरह फिल्मों और सीरियल्स पर नजर रखेगी। कुछ गलत पाया गया तो उन्हें नोटिस भेजा जाएगा।



हिंदू धर्म में ही कमियां दिखाई जाती हैं- स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद



स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि एक बात निकलकर सामने आई है कि जहां कोई कमी दिखानी है, कोई रूढ़ि दिखानी है तो वो हिंदू धर्म है। जहां अच्छाई दिखानी है, वहां दूसरी।  लोगों के मन में ये बात स्पष्ट हो चुकी है कि बॉलीवुड ये काम कर रहा है। सच बात तो ये है कि ये काम लंबे समय से हो रहा है, लेकिन लोगों का ध्यान इधर नहीं जा रहा था। अब लोगों का ध्यान इधर चला गया है। हमने एक समिति का निर्माण किया है, जल्दी ही ये अपना काम शुरू करेगी।



अविमुक्तेश्वरानंद ने ये भी कहा कि जैसे सेंसर बोर्ड का काम होता है कि जब यह परमिशन देता है तो फिल्में रिलीज होती हैं। हमारी समिति भी इसी बोर्ड की तरह काम करेगा, जो सीरियल्स और फिल्मों को देखेगा कि उसमें धर्म को लेकर कोई आपत्तिजनक बात तो नहीं कही गई। समिति में धर्म-संस्कृति के जानकार फिल्म-सीरियल्स को बैठकर देखेंगे। जिस अंश में आपत्तिजनक बात होगी, उसे रेखांकित करेंगे। फिर फिल्म-सीरियल वालों को नोटिस भेजा जाएगा कि आप इसे किस तरह लेंगे। इस बारे में स्पष्टीकरण दें।



फिल्म आदिपुरुष पर विवाद को लेकर आप ये खबर भी पढ़ सकते हैं






आदिपुरुष पर जमकर हो रहा विवाद



फिल्म आदिपुरुष का टीजर 2 अक्टूबर को राम की जन्मभूमि अयोध्या में रिलीज किया गया था। जब से फिल्म का टीजर रिलीज हुआ है, तब से सोशल मीडिया पर बवाल हो रहा है। लोगों को टीजर में दिखाए गए फिल्मी किरदार और VFX बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहे। फिल्म के किरदारों को भी जमकर ट्रोल किया गया। इसके अलावा सोशल मीडिया पर आदिपुरुष को बायकॉट करने की मांग भी की जा रही है। फिल्म में प्रभास, राम और सैफ अली खान, रावण के रोल में नजर आएंगे। इनके किरदारों को देखते हुए बखेड़ा खड़ा हो गया है। खासकर लोग सैफ के रावण वाले लुक को देखकर भड़के हुए हैं। लोगों का कहना है कि सैफ रावण कम और मुस्लिम शासक ज्यादा दिख रहे हैं। माथे पर ना ही तिलक है और ना ही त्रिपुंड। टीजर में हनुमान के पहनावे में चमड़े के वस्त्र देखकर भी लोग काफी नाराज है। फिल्म में हनुमान का जो अंग वस्त्र दिख रहा है, वो चमड़े का है।



वीडियो देखें -




MP News एमपी न्यूज Hindu Dharma Presentation in films controversy Swami Avimukteshwaranand allegation on Bollywood film serials Inspection Committee फिल्म में हिंदू धर्म पेश करने पर विवाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बॉलीवुड आरोप कमेटी फिल्म सीरियल पर नजर
Advertisment