रायसेन में कांग्रेस की जय भारत सत्याग्रह शंखनाद यात्रा शुरू, पचौरी ने कहा- राहुल गांधी को मानहानि मुकदमे में सबसे बड़ी सजा सुनाई 

author-image
The Sootr
एडिट
New Update
रायसेन में कांग्रेस की जय भारत सत्याग्रह शंखनाद यात्रा शुरू, पचौरी ने कहा- राहुल गांधी को मानहानि मुकदमे में सबसे बड़ी सजा सुनाई 

RAISEN. राहुल गांधी की संसद की सदस्यता समाप्त करने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने  बरेली से जय भारत सत्याग्रह शंखनाद यात्रा शुरू की। यात्रा में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी जेपी अग्रवाल, पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सुरेश पचौरी उपस्थित रहे। सत्याग्रह में हजारों कांग्रेस  कार्यकर्ता मौजूद रहे। 



मानहानि के मुकदमे में यह सबसे बड़ी सजा



सुरेश पचौरी ने कहा कि देश के इतिहास में मानहानि के मुकदमे में राहुल गांधी को दी गई यह सबसे बड़ी सजा है। लेकिन इस मामले में यह कहां तक उचित है कि उनकी संसद सदस्यता खत्म कर दी जाए। जबकि न्यायालय के निर्णय में एक माह की अपील का प्रावधान है। 



ये भी पढ़ें...






देश में महंगाई, बेरोजगारी चरम सीमा पर है



पचौरी ने कहा कि देश में महंगाई, बेरोजगारी चरम सीमा पर है। अर्थव्यवस्था बदहाल है और शांति व्यवस्था बिगड़ी हुई है। भाजपा के शासनकाल में किसान, नौजवान व आम इंसान परेशान हैं। प्रधानमंत्री मोदीजी ने अच्छे दिन लाने का वादा जनता से किया था, लेकिन अच्छे दिन नहीं आए। 



भाजपा ओबीसी के जिला उपाध्यक्ष ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की



पवन सिलावट, RAISEN. कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में  भाजपा ओबीसी के जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण चौधरी ने अपने साथियों सहित कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। यह सदस्यता पूर्व मंत्री सुरेश पचौरी, पूर्व सांसद रामेश्वर नीखरा, उदयपुरा विधायक देवेन्द्र पटेल के समक्ष ग्रहण की गई।  


जय भारत सत्याग्रह शंखनाद यात्रा Suresh Pachauri मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी Jai Bharat Satyagraha Shankhnaad Yatra MP News Madhya Pradesh Congress Committee राहुल गांधी सुरेश पचौरी एमपी न्यूज Rahul Gandhi