उज्जैन जेल में नया मामला, पूर्व जेल अधीक्षक और प्रहरी करते थे कैदियों से वसूली; FIR में जेल मुख्यालय और मंत्री तक का जिक्र

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
उज्जैन जेल में नया मामला, पूर्व जेल अधीक्षक और प्रहरी करते थे कैदियों से वसूली; FIR में जेल मुख्यालय और मंत्री तक का जिक्र

UJJAIN. उज्जैन के भैरवगढ़ सेंट्रल जेल में GPF घोटाले के बाद नया मामला सामने आया है। जेल में कैदियों से जबरन वसूली की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज की है। जेल के एक प्रहरी और पूर्व अधीक्षक साथ ही कथित पत्रकार पर कैदियों के परिजन से जबरन वसूली के आरोप लगाते हुए कैदी के परिजन ने शिकायती आवेदन दिया था। जिस पर पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। इस FIR की खास बात ये है कि शिकायतकर्ता ने जेल मंत्री और जेल मुख्यालय तक का जिक्र किया है। जो कि FIR में भी यथावत है। क्या अब पुलिस FIR पर कार्रवाई के दौरान जेल मुख्यालय के अधिकारी और मंत्री से पूछताछ की जहमत उठाएगी।



कथित पत्रकार जगदीश परमार के खिलाफ केस दर्ज



भैरवगढ़ सेंट्रल जेल के गबन कांड में आरोपी जगदीश परमार के खिलाफ जबरन वसूली करने का केस दर्ज किया गया। इसमें एक प्रहरी पर भी आरोप लगे हैं। दोनों पर जेल में बंद एक कैदी के परिजन को बंद कराकर 80 हजार रुपए की वसूली के आरोप हैं। कांड में एक प्रहरी भी शामिल है। दोनों पर आरोप है कि जेल में बंद एक कैदी के स्वजन को बंद कराकर 80 हजार रुपये की वसूली की थी। जेल में हत्या के आरोप में बंद गुरमीत सिंह राणा के बेटे करण सिंह ने एसपी से शिकायत की। उसने बताया कि पिछले साल अक्टूबर में जगदीश परमार ने उसके पिता को पिटवाकर जेल की अलग सेल में बंद करा दिया था।



जगदीश परमार और प्रहरी देवेंद्र सिंह चौहान ने की वसूली



FIR में बताया कि उसके पिता को बाहर निकालने के बदले में 30 हजार रुपए की वसूली की। जनवरी 2023 को प्रहरी देवेंद्र सिंह चौहान ने फिर से गुरमीत को सेल में डालने की धमकी देकर 50 हजार रुपए की वसूली की। शिकायत करने वाले ने जगदीश परमार और देवेंद्र सिंह के पैसे मांगने की कॉल रिकॉर्डिंग और ट्रांसफर डीटेल दी हैं। दोनों पर एसपी के आदेश पर ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज हुआ है।



ये खबर भी पढ़िए..



मध्यप्रदेश में चुनाव से पहले PSC 3 हजार 856 पदों पर कर देगी अंतिम भर्ती, सीएम के उप-सचिव मरकाम ने सोशल मीडिया पर जारी किया कैलेंडर



क्या जेल मुख्यालय के अधिकारियों और मंत्री से होगी पूछताछ?



भैरवगढ़ सेंट्रल जेल में कैदियों से वसूली के मामले में FIR हुई है। इसमें कथित पत्रकार जगदीश परमार और प्रहरी देवेंद्र सिंह चौहान के साथ जेल मुख्यालय और मंत्री का भी जिक्र है। अब बड़ा सवाल ये है कि क्या पुलिस जेल मुख्यालय के अधिकारियों और मंत्री से भी करेगी।


उज्जैन भैरवगढ़ सेंट्रल जेल में नया खुलासा mention of jail minister in FIR allegations against former jail superintendent and sentinel recovery from prisoners blackmailing case Ujjain Bhairavgarh Central Jail एफआईआर में जेल मंत्री का जिक्र पूर्व जेल अधीक्षक और प्रहरी पर आरोप कैदियों से वसूली ब्लैकमेलिंग केस