/sootr/media/post_banners/ed0e8965d33aed669e5fea288381352e87b47ac6457dd4328577a61fc092962f.png)
राजगढ़. जिले के नरसिंहगढ़ उपजेल के प्रहरियों द्वारा कैदी कि पत्नी के साथ ज्यादती की कोशिश का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि जब वो अपने पति से मिलने आई तो उस दौरान जेल प्रहरियों ने मुलाकात कक्ष में मेरा बलात्कार करने की कोशिश की। है। महिला ने शुक्रवार को इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई है।
अपने कैदी पति से मिलने आई थी महिला
नरसिंहगढ़ थाना प्रभारी रविन्द्र चावरिया ने बताया की बाबई निवासी महिला जिसका पति नकली करंसी के आरोप में बंदी है। महिला अपने पति से मिलने आती-जाती थी। इसी दौरान 1 मई को जेल प्रहरी रामनाथ तिवारी और राकेश गुर्जर ने मुलाकात कक्ष में महिला के साथ बलात्कार करने की कोशिश की है। महिला ने आरोप लगाया कि दोनों जेल प्रहरियों ने बलात्कार की नियत से हाथ पकड़ते हुए सीना दबाया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
सारंगपुर में दो साल पहले गैंगरेप का मामला
जिले की सारंगपुर उपजेल में 2 साल पहले भी जेल प्रहरियों द्वारा इस तरह की वारदात की गई थी। 8 नवंबर 2019 को दो प्रहरियों समेत चार लोगों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज हुआ था। जिसमें कैदी की पीड़िता पत्नी को जेल प्रहरियों ने पहले फोन करके बुलाया था। फिर उसके साथ गैंगरैप किया था।