मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में थर्ड फ्रंट को समर्थन देगा जयस, बनाई नई कार्यकारिणी

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में थर्ड फ्रंट को समर्थन देगा जयस, बनाई नई कार्यकारिणी

अंकुश मौर्य, BHOPAL. जय आदिवासी युवा शक्ति संगठन (जयस) ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। 120 विधानसभा सीटों पर दावा करने वाली जयस ने विधानसभा चुनाव में थर्ड फ्रंट को समर्थन देने का ऐलान किया है। जयस के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकेश मुजाल्दा ने बताया कि जयस एक विचारधारा है। लिहाजा पार्टी की तरह चुनाव में उतरने की बजाय किसी अन्य पार्टी को समर्थन दिया जाएगा, लेकिन मुजाल्दा ने साफ किया कि जयस कांग्रेस या बीजेपी के साथ नहीं जाएगी। हालांकि उन्होंने ये बताने से इनकार कर दिया कि जयस थर्ड फ्रंट की किस पार्टी के साथ जाएगी।



भोपाल में बनी नई कार्यकारिणी



मंगलवार को राजधानी भोपाल के गांधी भवन में जयस ने कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई थी। बैठक में आगे की रणनीति पर चर्चा के साथ-साथ कार्यकारिणी का ऐलान भी किया गया। अब तक राष्ट्रीय प्रभारी की भूमिका निभा रहे लोकेश मुजाल्दा को जयस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। जयस के सक्रिय कार्यकर्ता रामदेव काकोड़िया को प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। बैठक में 16 जिलों के कार्यकर्ता मौजूद थे।



ये खबर भी पढ़िए..



इंसानों के लिए हानिकारक है गौमूत्र का सेवन, इसमें होते हैं 14 खतरनाक बैक्टीरिया; जो आपको कर सकते हैं बीमार



एकता के कोई आसार नहीं



एक तरफ विक्रम अछालिया, आनंद राय, लोकेश मुजाल्दा,रामदेव काकोड़िया जैसे नेताओं की जयस काम कर रही है। दूसरी तरफ राष्ट्रीय जयस के नाम से कांग्रेस विधायक हीरालाल अलावा का संगठन भी काम कर रहा है। दोनों ही संगठन आदिवासियों के हक की आवाज उठाने की बात करते हैं, लेकिन इन दोनों के बीच की खाई बढ़ती ही जा रही है। गांधी भवन में हुए कार्यक्रम में भी अलावा पर जमकर तंज कसे गए। जयस नेताओं का कहना हैं कि हीरालाल अलावा जयस के कार्यकर्ता नहीं हैं, वो कांग्रेस के विधायक हैं। यानी साफ है कि भविष्य में ही दोनों संगठन के नेताओं में समन्वय बनने की उम्मीद कम है।


Jais will support Third Front Jais formed new executive मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव Madhya Pradesh Assembly elections थर्ड फ्रंट को समर्थन देगा जयस जयस ने बनाई नई कार्यकारिणी
Advertisment