पहली नजर में ज्योतिरादित्य ने प्रियदर्शिनी को बना लिया था अपने सपनों की रानी, तीन साल तक डेट के बाद हुई थी शादी

author-image
The Sootr
एडिट
New Update
पहली नजर में ज्योतिरादित्य ने प्रियदर्शिनी को बना लिया था अपने सपनों की रानी, तीन साल तक डेट के बाद हुई थी शादी

 BHOPAL. हम सभी ने बचपन में दादा-दादी, नाना-नानी से एक राजा और एक रानी की कहानी तो सुनी ही है। कहानी में एक सुंदर राजा और एक सुंदर रानी होती है। दोनों में पहले प्यार होता है। फिर एक रोमांचक स्टोरी के बाद इनकी शादी। आज वैलेंटाइन डे है। इस दिन हम आपको सुनाएंगे असली राजा और असली रानी की कहानी। कहानी में एक राजा एक लड़की को पहली ही नजर में दिल दे बैठते है। फिर शुरू होता है प्यार का सिलसिला।





कौन हैं ज्योतिरादित्य सिंधिया ?





हम बात कर रहे है महाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया और महरानी प्रियदर्शिनी की लव स्टोरी की। 



ज्योतिरादित्य सिंधिया देश के एक जाने-माने नेता हैं और साथ ही ग्वालियर राजघराने के सदस्य भी। वह ग्वालियर रियासत के अंतिम महाराजा जीवाजीराव सिंधिया के पोते हैं। वह प्रधानमंत्री रहे मनमोहन सिंह के सरकार में केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। उनकी शादी प्रियदर्शिनी सिंधिया से हुई है, जो गायकवाड़ मराठा राजघराने से ताल्लुक रखती हैं।





ये भी पढ़ें...





सचिन पायलट से शादी करने के लिए सारा अब्दुल्ला ने कई दिनों तक बहाए थे आंसू, पिता फारूख ने बात करने से कर दिया था इंकार





कौन हैं प्रियदर्शनी?





1975 में जन्म लेने वाली प्रियदर्शनी राजे बड़ौदा राजघराने से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता का नाम संग्राम सिंह और माता का नाम आशा राजे गायकवाड़ा है। दोनों नेपाल राजघराने से हैं। प्रियदर्शिनी की पढ़ाई मुंबई के फोर्ट कान्वेंट स्कूल और सोफिया कॉलेज से हुई है।





1991 में मुलाकात, 1994 में शादी





बीजेपी नेता और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रियदर्शिनी राजे की जो लव स्टोरी किसी फिल्म से कम नहीं हैं। शादी से पहले उन्होंने एक दूसरे को तीन साल तक डेट किया। 1991 में दिल्ली की मुलाकात दिसंबर 1994 में शादी के मुकाम पर पहुंच गई। 





दोस्त की पार्टी में हुई थी मुलाकात





महाराज ज्योतिरादित्य साल 1991 में अपने दोस्त की एक पार्टी में शामिल होने के लिए गए थे। यही उनकी मुलाकात गायकवाड़ घराने की राजकुमारी प्रियदर्शनी से हुई थी। कहा जाता है कि सिंधिया पहली नजर में ही प्रियदर्शनी को दिल दे बैठे थे। उन्हें पहली मुलाकात में प्यार हो गया था. यहां हुआ बातों के बाद उनके मेल मुलाकात का दौर शुरू हो गया था।





12 दिसंबर 1994 को प्रियदर्शनी बनी थी सिंधिया घराने की बहू 





1991 से शुरू हुए प्यार और मुलाकातों के सिलसिले के बाद अगले तीन साल तक दोनों एक दूसरे को डेट करते रहे। इसके बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रियदर्शनी का प्यार 12 दिसंबर 1994 को परवान चढ़ा और अपने मुकाम को हासिल कर लिया। इसी के साथ प्रियदर्शनी सिंधिया घराने की बहू बन गईं।





खूबसूरत महिलाओं में शुमार हैं प्रियदर्शिनी 





प्रियदर्शिनी सिंधिया देश की सबसे खूबसूरत महिलाओं में शुमार हैं। साल 2012 में उन्हें देश की 50 सबसे खूबसूरत महिलाओं की सूची में शामिल किया गया था। इसके अलावा फैशन मैग्जीन सर्वे के मुताबिक, प्रियदर्शिनी दुनिया की 20 सबसे खूबसूरत शाही महिलाओं की सूची में भी शामिल हैं।



Jyotiraditya-Priyadarshini love story MP News Priyadarshini Raje ज्योतिरादित्य सिंधिया Jyotiraditya Scindia एमपी न्यूज ज्योतिरादित्य-प्रियदर्शिनी की प्रेम कहानी प्रियदर्शिनी राजे