भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय बोले- मुख्यमंत्री शिवराज के नेतृत्व में लड़ा जाएगा चुनाव, मैं नहीं हूं सीएम कैंडिडेट

author-image
The Sootr
एडिट
New Update
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय बोले- मुख्यमंत्री शिवराज के नेतृत्व में लड़ा जाएगा चुनाव, मैं नहीं हूं सीएम कैंडिडेट

JABALPUR. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने जब से लड़कियों के पहनावे को लेकर बयान दिया है, तब से वह सुखिर्यों में बने हुए है। कोई उनके खिलाफ नोटिस भेज रहा है, तो कोई माफी मांगने के लिए कह रहा है। इस बीच विजयवर्गीय  जबलपुर पहुंचे। यहां उन्होंने खुदको मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बाहर बताया। उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह चौहान के चेहरे पर ही प्रदेश में भाजपा चुनाव लड़ेगी। 




— Kailash Vijayvargiya (@KailashOnline) April 10, 2023



दिग्विजय की यात्रा का परिणाम सबको मालूम है... 



विजयवर्गीय ने पत्रकारों के सवालों पर जवाब दिए। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की बुंदेलखंड की यात्रा को लेकर उन्होंने कहा कि इस उमर में भी दिग्विजय सिंह यात्रा निकालने का जब्बा रखते हैं ये अच्छी बात हैं लेकिन उनकी यात्रा का परिणाम हर किसी को मालूम है। वे कितनी भी मेहनत कर लें, कांग्रेस सरकार नहीं बन रही है। उनकी यात्रा से भाजपा को ही फायदा होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता का भरोसा खो चुकी है। ये अच्छा हुआ कि 2018 में कांग्रेस की 15 माह सरकार बनी, जिसमें जनता से कांग्रेस का कुशासन देख लिया।



ये खबर भी पढ़ें... 






पीएम मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से बदल रहा है



रानीताल पार्टी के संभागीय कार्यालय में विजयवर्गीय ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से बदल रहा है। हिंदुओं के धार्मिक स्थलों का सम्मान से उत्थान हुआ है। उन्होंने कहा कि हिंदू राष्ट्र की मांग करने की जरूरत नहीं है, खुद ही देश हिंदू राष्ट्र की ओर बढ़ रहा है।



विवादित बयान पर कहा- सभी जानते है मेरा क्या आश्रय था



लड़कियों के पहनावे को लेकर दिए गए अपने विवादित बयान पर कैलाश विजयवर्गीय ने सफाई देते हुए कहा कि विरोध करने वाले भी जानते हैं कि मेरा क्या आशय था। अब उस बयान पर लेकर कोई नया बयान नहीं देना चाहता हूं।



प्रदेश में तीसरी पार्टी का कोई प्रभाव नहीं होता है



विजयवर्गीय ने कहा कि निजी तौर पर शराब पर बंदी होनी चाहिए, लेकिन मध्य प्रदेश में आदिवासियों की बड़ी आबादी है, जिनकी शराब पीने की पुरानी परंपरा है। इस वजह से इसे पूरी तरह से बंद नहीं किया जा सकता है। उन्होंने मध्य प्रदेश में आप पार्टी के प्रभाव पर साफ किया कि प्रदेश में दो ही पार्टी प्रमुखता से चुनाव लड़ती आई है। यहां तीसरी पार्टी का कोई प्रभाव नहीं होता है।



टीएमसी एक पार्टी नहीं बल्कि एक गिरोह है



महासचिव विजयवर्गीय ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि टीएमसी एक पार्टी नहीं बल्कि एक गिरोह है। इस गिरोह के लोग आपस में टकराते रहते हैं।  टीएमसी का गिरोह प्रदेश को लूटने का काम कर रहा है। 



राहुल के मुद्दे पर विपक्ष की एकता सिर्फ एक दिखावा है



विजयवर्गीय ने कांग्रेस और विपक्ष पर हमला करते हुए बोला कि राहुल गांधी के मुद्दे पर विपक्ष की एकता सिर्फ एक दिखावा है। संसद के बाहर निकलते ही विपक्ष अपने-अपने रास्ते नाप लेता है। शरद पवार ने कुछ कह दिया राहुल गांधी इस देश के लिए कोई मुद्दा नहीं है। आज की तारीख में बीजेपी के सामने कांग्रेस और विपक्ष कोई चुनौती नहीं है।

 


MP News शिवराज के नेतृत्व में लड़ेगे चुनाव मुख्यमंत्री शिवराज विजयवर्गीय का जबलपुर दौरा elections under leadership of Shivraj Chief Minister Shivraj कैलाश विजयवर्गीय Vijayvargiya visit Jabalpur Kailash Vijayvargiya मप्र न्यूज