कमलनाथ की दो टूक: शिवराज जी, 2 साल बचे हैं, जितना बोल लें, युवा घर बैठा देंगे

author-image
एडिट
New Update
कमलनाथ की दो टूक: शिवराज जी, 2 साल बचे हैं, जितना बोल लें, युवा घर बैठा देंगे

भोपाल. मध्यप्रदेश विधानसभा का चार दिन का सत्र 9 अगस्त से शुरू हुआ। आदिवासी मुद्दे पर विरोध, हंगामे के बाद विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार तक स्थगित हो गई। इसके बाद कांग्रेस ने विधानसभा का घेराव किया। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ ने सरकार पर तीखे हमले किए। उन्होंने कहा कि मुंह चलाने और सरकार चलाने में अंतर होता है। शिवराज जी, 2 साल और बचे हैं। चाहे जितना बोल लीजिए, युवा आपको घर बैठा ही देंगे।

कार्यकर्ताओं को ‘कमल’ मंत्र

कमलनाथ ने कांग्रेसियों को मंत्र दिया कि रोज हमें दो लोगों को अपने काम और सरकार के काम के बारे समझाना है। आज यही संकल्प लेना है। इसके बाद सदन में कांग्रेस का झंडा फहराएगा। आज कोई वर्ग संतुष्ट नहीं है।

संविधान पर हमला किया जा रहा है

कमलनाथ ने ये भी कहा कि आज संविधान पर हमला हो रहा है। ये देश पर हमला है। आज के नई पीढ़ी लोग हमें ज्ञान देते हैं। हमने बाबा साहेब अंबेडकर की फोटो अफ्रीका में भी लगी देखी है। उन्हीं अंबेडकर के कारण हम सब एक हैं। हमारे यहां हर राज्य में संस्कृति बदल जाती है। इतनी विभिन्नता किसी देश में नहीं है।

संघ पर भी तीखे हमले किए

कमलनाथ के मुताबिक, ये (बीजेपी) लोग हमें राष्ट्रवाद सिखाते है। भोपाल में आरएसएस का कार्यालय जिस विधानसभा क्षेत्र में आता है, वहां से कांग्रेस विधायक चुनकर आते रहे हैं। 

Kamal Nath MP The Sootr SHIVRAJ GOVT. Assembly session Attacks congress agitation