दिग्विजय सिंह और कमलनाथ ने मंत्री भूपेंद्र सिंह पर लगाए गंभीर आरोप, बोले- खुरई के कांग्रेसियों पर प्रशासन कर रहा जुल्म

author-image
Shivasheesh Tiwari
एडिट
New Update
दिग्विजय सिंह और कमलनाथ ने मंत्री भूपेंद्र सिंह पर लगाए गंभीर आरोप, बोले- खुरई के कांग्रेसियों पर प्रशासन कर रहा जुल्म

BHOPAL. सागर जिले में कांग्रेसियों के खिलाफ दर्ज मामलों को लेकर कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से मुलाकात की है। दोनों पूर्व मुख्यमंत्रियों की मांग है कि कांग्रेस नेताओं के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लिया जाए। इसके बाद कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस की। दिग्विजय सिंह ने कहा कि राजनीतिक आधार पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के पर झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारी उन्हें प्रताड़ित कर रहे हैं। सरकार ने यह दमनचक्र नहीं रोका तो हम प्रदेश की जेलों को भर देंगे। 




— MP Congress (@INCMP) December 18, 2022



हनीट्रैप पर बोले कमलनाथ



कमलनाथ ने कहा कि जब मैं मुख्यमंत्री था तब पूर्व मुख्यमंत्री से लेकर बीजेपी के नीचे तक के कार्यकर्ताओं की शिकायतें आती थीं। लेकिन मैंने इस तरह की राजनीति नहीं की। आज तक पब्लिक को ई-टेंडर और हनीट्रैप का पता नहीं है। क्योंकि मैं मध्य प्रदेश की बदनाम नहीं चाहता था।



कमलनाथ ने कहा- मैंने भूपेंद्र सिंह को आवास दिया था 



कमलनाथ ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जब मैं मुख्यमंत्री बना था, तब भोपाल के चार इमली स्थित भूपेंद्र सिंह के बंगले बी-17 का आवंटन निरस्त करने को लेकर मंत्री और विधायकों का दबाव था। भूपेंद्र सिंह मुझसे मिले थे और बच्चों की पढ़ाई का हवाला देकर रहने देने की बात कही थी। मैंने नकुलनाथ को आवास आवंटित करके कह दिया था कि जब तक आपको रहना है, रहिए। हमने तो मानवीयता के आधार पर राजनीति से ऊपर उठकर कदम उठाए थे। लेकिन ये राजनीतिक विद्वेष से काम करेंगे तो ठीक नहीं होगा।



सीएम शिवराज से मिले दिग्गी-नाथ



पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने आज यानी 18 दिसंबर को मुख्यमंत्री शिवराज से मुलाकात की। पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस की और बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दिग्विजय सिंह ने कहा कि मैंने कमलनाथ जी और गोविंद सिंह ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की है। मैंने अपने 50 साल के राजनीतिक जीवन में ऐसा कभी नहीं देखा, जो दतिया, सुर्खी और खुरई में देखने को मिला है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि झूठे मामलों की विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम की अध्यक्षता में जांच समिति गठित कर जांच कराई जाए। इसमें बीजेपी, कांग्रेस सहित अन्य विधायकों को शामिल किया जाए, जिसकी रिपोर्ट भी सार्वजनिक की जाए। दिग्विजय सिंह ने सरकार और उनके मंत्रियों को चेतावनी दी है कि अगर मामलों की जांच नहीं हुई तो कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी। कांग्रेस अपने कार्यकर्ताओं के लिए जेल भरो आंदोलन भी चलाएगी।


Madhya Pradesh मध्यप्रदेश allegations against minister Bhupendra Singh Press conference of Digvijay Singh and Kamal Nath case against Khurai Congress leaders Congress demand from Shivraj Singh Chouhan दिग्विजय सिंह और कमलनाथ की प्रेस कांफ्रेंस मंत्री भूपेंद्र सिंह पर आरोप खुरई कांग्रेस नेताओं पर केस शिवराज सिंह चौहान से कांग्रेस की मांग