हिमाचल के रास्ते राजनीति में आ सकती हैं बॉलीवुड क्वीन कंगना, टी-20 वर्ल्ड कप में आज साउथ अफ्रीका से भिड़ेगा भारत

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
हिमाचल के रास्ते राजनीति में आ सकती हैं बॉलीवुड क्वीन कंगना, टी-20 वर्ल्ड कप में आज साउथ अफ्रीका से भिड़ेगा भारत

BHOPAL. सैर भी..खबर भी.. आप सुन रहे हैं द सूत्र पॉडकास्ट। आज देश-दुनिया की किन घटनाओं पर रहेगी हमारी नजर।





आतंकवाद को खत्म करने के लिए जीरो टॉलरेंस-राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू



संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आतंकवाद रोधी समिति के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों से लड़ने के लिए भारत की राष्ट्रीय प्रतिबद्धता है। राष्ट्रपति ने कहा कि भारत कई सालों से आतंकवाद का शिकार रहा है। प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि आतंकवाद के जड़ से खत्म करने के लिए सभी देशों को जीरो टॉलरेंस की नीति अपनानी चाहिए।



चुनाव लड़ सकती हैं कंगना



अपने बेबाक बयानों से चर्चा में रहने वाली बॉलीवुड क्वीन कंगना रनोट की जल्द ही राजनीति में एंट्री हो सकती है। इसके संकेत खुद कंगना ने दिए हैं। कंगना का कहना है कि अगर बीजेपी चाहेगी तो वे लोकसभा का चुनाव लड़ेंगी। इसके लिए कंगना हिमाचल की मंडी लोकसभा सीट को अपनी पहली पंसद बताया। कंगना ने कहा कि राजनीति को लेकर वो किसी तरह से क्लोज एंड पर नहीं हैं। इस मामले में वो खुद को मौका दे सकती हैं। अगर हिमाचल के लोग और बीजेपी चाहे तो जनसेवा के लिए वो हिमाचल की मंडी सीट से अगला लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं।



सुप्रीम कोर्ट ने ईडी पर लगाया जुर्माना



सुप्रीम कोर्ट ने शनिवार को सख्त रुख अपनाते हुए ईडी पर 1 लाख रुपए का जुर्माना लगाया। दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने कैंसर पीड़ित एक आरोपी की जमानत रद्द करने की मांग पर जुर्माना लगाया है। कोर्ट ने ईडी के अधिकारियों से कहा कि जमानत रद्द करने की याचिका से आपने कोर्ट का समय खराब किया है। ऐसे में याचिका लगाने वाले अधिकारी पर 1 लाख रुपए का जुर्माना लगाया जाता है। ये जुर्माना संबंधित अधिकारी के वेतन से वसूला जाएगा। दरअसल कैंसर पीड़ित आरोपी एक प्राइवेट बैंक का कर्मचारी है। उस पर आरोप है कि उसने 24 करोड़ रुपयों की धोखाधड़ी की। मामला 12 नवंबर 2021 को इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंचा था। कोर्ट ने सुनवाई करते हुए आरोपी की बीमारी को देखते हुए जमानत दे दी थी। ईडी ने हाईकोर्ट के इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देते हुए याचिका दायर की थी।



टी-20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका से भिड़ेगा भारत



ऑस्ट्रेलिया में चल रहे टी-20 वर्ल्ड कप में आज भारत, साउथ अफ्रीका से भिड़ेगा। अपने शुरुआती दो मैचों में भारत ने पाकिस्तान और नीदरलैंड पर धमाकेदार जीत दर्ज की है। अगर भारत आज दक्षिण अफ्रीका को हरा देता है तो भारत की सेमीफाइनल का दावा मजबूत हो जाएगा। मैच शाम साढ़े 4 बजे से शुरू होगा। आपको बता दें कि टी-20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले सितंबर में भारत ने अपने घर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेली थी। इसमें भारत को 2-1 से जीत मिली थी।


प्रवर्तन निदेशालय पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाया जुर्माना राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बॉलीवुड क्वीन कंगना रनोट संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आतंकवाद रोधी समिति T20 World Cup Enforcement Directorate fined by Supreme Court Bollywood Queen Kangana Ranaut टी-20 वर्ल्ड कप UN Security Council Anti-Terrorism Committee President Draupadi Murmu