विधायक के बेटे को पकड़ने में जुटी पुलिस: दुष्कर्म मामले में 4 महीने से फरार, 5 हजार का भी इनाम

author-image
एडिट
New Update
विधायक के बेटे को पकड़ने में जुटी पुलिस: दुष्कर्म मामले में 4 महीने से फरार, 5 हजार का भी इनाम

उज्जैन. यहां के बड़नगर के कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल के बेटे करण मोरवाल पर दुष्कर्म के मामले में केस दर्ज है। यह मामला भी कांग्रेस की ही महिला नेता ने 4 महीने पहले दर्ज कराई है, जिसके बाद से करण फरार हैं। इस दौरान उनको पीड़िता को धमकियां भी मिल रही है। वहीं करण की तलाश लगातार जारी है, उसके घर और गार्डन पर छापे भी मारे गए हैं। पुलिस करण पर 5000 का इनाम घोषित कर चुका है।

महिला पर है शिकायत वापस लेने का दबाव

पीड़िता के केस दर्ज कराने के बाद से उन पर कई दबाव बनाए जा रहे हैं। पीड़िता ने बताया कि पिछले दो दिन से पंकज नाम का व्यक्ति फोन कर रहा है। वह वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं का नाम लेकर मामले में समझौता करने के लिए दबाव बना रहा है। इतना ही नहीं अज्ञात बदमाशों से उन्हें धमकी भी मिली है। करण की जमानत पर आपत्ति लेने की वजह से महिला को जलाने की धमकी दी गई। महिला थाना पुलिस ने अज्ञात बाइक सवारों पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।

पिछले साल दिसंबर में करण के संपर्क में आई थी महिला

थाना प्रभारी के मुताबिक दोनों पिछले साल दिसंबर में संपर्क में आए थे और दोस्ती हो गई। धीरे-धीरे दोनों में बाते बढ़ने लगी। युवती ने बताया कि वह उनसे मिलने करण कई बार इंदौर भी आते थे। एक बार जब वह इंदौर के एक होटल में मिले तब करण ने उन्हें प्रपोज किया उसके बाद उन्हें शादी का झांसा देकर नशीला पदार्थ पिलाया और उसके बाद उनसे दुष्कर्म किया।

जमानत खारिज कर दी गई

पीड़िता ने कॉल रिकॉर्डिंग, वॉट्सऐप चैटिंग जैसे कई साक्ष्य दिखाए थे और करण मोरवाल ने भी अग्रिम जमानत से बचने के लिए खुद को अस्पताल में भर्ती बताया था। इसके बाद कोर्ट ने 12 जुलाई को जिला कोर्ट ने करण मोरवाल की अग्रिम जमानत खारिज कर दी थी। पीड़िता ने आरोप लगाते हुए कहा है कि FIR दर्ज होने के 100 दिन बाद भी अब तक पुलिस आरोपी  को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

karan morwal absconding in rape case rape case on MLA son बड़नगर कांग्रेस विधायक रेप केस फरार करण मोरवाल