करण मोरवाल रेप केस: पीड़िता ने पेशी से पहले किया हंगामा, बोलीं- 3 करोड़ का ऑफर दिया

author-image
एडिट
New Update
करण मोरवाल रेप केस: पीड़िता ने पेशी से पहले किया हंगामा, बोलीं- 3 करोड़ का ऑफर दिया

उज्जैन. दुष्कर्म के मामले में 6 महीने से ज्यादा समय से फरार उज्जैन के बड़नगर से कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल (Murli Morwal) के बेटे करण को पुलिस कोर्ट लेकर पहुंची है। कोर्ट ने उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर सौंप दिया। इधर, पुलिस करण को कोर्ट में पेश से पहले पीड़िता ने हंगामा कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि करण को वीआईपी ट्रीटमेंट (VIP Treatment) दिया जा रहा है। इससे पहले लंच टाइम में उसे कोर्ट के बाहर ही महिला थाने की गाड़ी में बिठाकर रखा गया था। रेप विक्टिम जब उसके पास पहुंची तो उसने उससे डीलिंग की कोशिश की। विक्टिम का आरोप है कि उसने मामले को रफा-दफा करने के लिए उसे 3 करोड़ का ऑफर दिया।

धमकी से नहीं डरी तो पैसों का ऑफर- पीड़िता

पीड़िता ने पुलिस उपमहानिरक्षक (DIG) को पत्र लिखकर आरोपी करण और उसके विधायक पिता पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने दावा किया है कि विधायक मुरली मोरवाल ने बदनाम करने की धमकी दी। जब वह धमकी से नहीं डरी तो उसे पैसों का लालच दिया। आगे पत्र में लिखा कि उसका एक ही उद्देश्य है, आरोपी को सजा मिले। साथ ही लिखा न्याय पाने के लिए हर तरीके का संघर्ष करने के लिए तैयार हूं।  

पीड़िता ने इन बिंदुओं पर जांच की मांग की

1. वह नशे की दवाई कहां से लाया। इस कृत्य में कौन कौन लोग सम्मिलित थे। सूक्षमता से जांच करके आरोपी से सख्ती से पूछताछ कर उन्हें भी आरोपी बनाया जाए।

2. सात महीने की फरारी के दौरान उसने कहां-कहां किसके सहयोग से फरारी काटी। इसकी भी जांच हो।

मुझ पर दबाव डाला गया- पीड़िता

आरोपी के 6 महीने फरार होने पर पीड़िता ने कहा कि पावर का इस्तेमाल करके बड़े लोगों ने उन्हें सपोर्ट किया होगा। इसीलिए तो उसको इतना आश्रय मिला है। गाड़ी के पास गई तो बोला- क्या चाहिए तुमको? 3 करोड़ चाहिए? ऐसा बोला। क्योंकि मैं बिकी नहीं, मुझ पर बहुत दबाव डाले गए थे।

कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर- नरोत्तम

नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) ने कहा कि यह आश्चर्य की बात है कि पीड़िता कांग्रेस नेता की ही बेटी थी। एक भी कांग्रेस नेता ने उससे बात नहीं की। इससे कांग्रेस की दोहरी मानसिकता उजागर होती है। मुझे लगता है कि इनको अब इन विषयों पर बोलने का अधिकार नहीं है। पीड़ित बेटी से पिछले 6 महीने में एक भी कांग्रेस नेता ने बात करने की कोशिश नहीं की। ये लोग हैं, जो उत्तरप्रदेश में बेटी हैं, लड़ेंगे। नारियों के हक की बात करते हैं। मध्यप्रदेश में प्रियंका गांधी के नेता कमलनाथ जी और दिग्विजय जी, तन्खा जी से उनको बचाने की बात करते हैं।

यह है मामला

थाना प्रभारी ज्योति शर्मा के मुताबिक बड़नगर से कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल के बेटे करण मोरवाल पर कांग्रेस कार्यालय में कामकाज संभालने वाली 23 वर्षीय युवती ने 2 अप्रैल 2021 को दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। युवती का आरोप है कि 14 फरवरी 2021 को करण उसे होटल में ले गया था। वहां उसने उसे ड्रिंक में नशा मिलाकर पिलाया। इसके बाद वह उसे फ्लैट पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। सुबह नशा उतरने पर उसे अपने साथ हुई ज्यादती का पता चला। विरोध करने पर करण ने उससे शादी का वादा किया, इसके बाद वह कई बार शादी का वादा कर रिलेशन बनाता रहा।

rape case The Sootr Congress MLA Murli Morwal रेप केस Karan Morwal victim rioted DIG letter करण मोरवाल विधायक का लड़का तीन करोड़ का ऑफर