कर्नाटक का ''बजरंग दल'' MP आया, दमोह में नाथ बोले- समाज में नफरत फैलाने वाले संगठनों पर कार्रवाई होनी चाहिए, हमारा मप्र हड़ताल प्रदेश

author-image
Rajeev Upadhyay
एडिट
New Update
कर्नाटक का ''बजरंग दल'' MP आया, दमोह में नाथ बोले- समाज में नफरत फैलाने वाले संगठनों पर कार्रवाई होनी चाहिए, हमारा मप्र हड़ताल प्रदेश

Damoh. दमोह में अपने बुंदेलखंड अभियान पर निकले पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान मध्यप्रदेश को हड़ताल प्रदेश की संज्ञा दी है। उन्होंने कहा कि पूरा मध्यप्रदेश हड़ताल प्रदेश बनकर रह गया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हों , डॉक्टर हों, स्वास्थ्यकर्मी या फिर संविदा कर्मी और अतिथि शिक्षक हों सभी हड़ताल पर हैं। बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने के वादे पर भी कमलनाथ बोले उन्होंने कहा कि जो भी संगठन समाज में नफरत फैलाते हैं, सुप्रीम कोर्ट भी कहता है कि उन संगठनों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। 



बीजेपी का सर्टिफिकेट नहीं जनता का आशीर्वाद चाहिए




बीजेपी द्वारा कपटनाथ कहे जाने के सवाल पर कमलनाथ बोले कि मुझे कोई कुछ भी कहे मैं जो हूं वही रहूंगा। इसे न मैं बदल सकता हूं, न कोई और, मुझे भाजपा का नहीं जनता का सर्टिफिकेट चाहिए। प्रदेश में शराब दुकानों में बढ़ोतरी पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और घर-घर शराब पहुंच रही है। मध्य प्रदेश सरकार शराब दुकानें कम करने की बात कर रही थी, लेकिन उन्होंने प्रदेश में 3 गुनी शराब दुकानें कर दी है। आज पूरे प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार चरम पर है। किसान परेशान है आदिवासी महिलाओं के साथ ज्यादा अत्याचार हो रहे हैं। 




  • यह भी पढ़ें 


  • जबलपुर हाईकोर्ट ने डॉक्टरों की हड़ताल को अवैध करार दिया, तत्काल काम पर लैाटने के निर्देश दिए



  • रत्नेश सॉलोमन को किया याद




    कमलनाथ ने कहा कि 2008 में प्रदेश कांग्रेस सरकार के पूर्व मंत्री रत्नेश सालोमन के चुनाव प्रचार में दमोह आए थे और उसके बाद अब आए हैं। प्रदेश का हर वर्ग पिछड़ रहा है। आगामी चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर उन्होंने कहा कि उन्हें मध्यप्रदेश के मतदाताओं पर पूरा भरोसा है। वह कहना चाहते हैं कि यह चुनाव किसी पार्टी या किसी उम्मीदवार का नहीं है मध्यप्रदेश के भविष्य का चुनाव है। शिवराज सिंह चौहान 18 साल का हिसाब नहीं दे पा रहे। उन्होंने 22000 घोषणा की है। बीते कुछ महीनों में तो हालात यह हैं कि उन्होंने घोषणाओं की झड़ी लगा दी है। जहां भी जाते हैं नारियल रखकर घोषणा कर देते हैं। 



    बुंदेलखंड पहले भी पिछड़ा था, आज भी पिछड़ा है




    तेजगढ़ में कमलनाथ बोले कि बुंदेलखंड पहले भी पिछड़ा था और आज भी पिछड़ा है। इसके पिछड़ेपन के पीछे शिवराज सिंह चौहान की नाकामी है। उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार बनते ही बुंदेलखंड को पर्याप्त प्रतिनिधित्व और भरपूर विकास मिलेगा। इस मौके पर पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया, दमोह विधायक अजय टंडन, जबेरा के पूर्व विधायक प्रताप सिंह के साथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष रतनचंद जैन की मौजूदगी रही।


    MP हड़ताल प्रदेश कमलनाथ कमलनाथ ऑन बजरंग दल कांग्रेस MP strike state Kamal Nath on Bajrang Dal CONGRESS दमोह न्यूज़ Kamal Nath Damoh News