खंडवा में भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे दिग्विजय, बोले- धर्म के नाम पर भड़काने और दंगे कराने वालों के खिलाफ

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
खंडवा में भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे दिग्विजय, बोले- धर्म के नाम पर भड़काने और दंगे कराने वालों के खिलाफ

शेख रेहान, KHANDWA. खंडवा में भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पहुंचे। वहां उन्होंने गुजरात चुनाव को लेकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, बीजेपी और असदुद्दीन ओवैसी के पार्टी AIMIM पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि गुजरात में अरविंद केजरीवाल, बीजेपी और AIMIM मि लकर चुनाव लड़ रही है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से देश को जोड़ने का काम  हो रहा है। देश में जो लोग धर्म के नाम पर लोगों को भड़काते हैं, दंगे कराते हैं चाहे वह किसी भी धर्म के हो किसी भी पार्टी के हो हम उनके खिलाफ हैं।



दिग्विजय ने राहुल के आने की तैयारियां देखी



राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के मध्यप्रदेश में प्रवेश से पहले दिग्विजय सिंह यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने खंडवा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने छैगांवमाखन में पार्टी पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। दिग्विजय ने मंच से कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए नारा लगाया, नफरत छोड़ो भारत जोड़ो। मीडिया से बातचीत करते हुए दिग्विजय ने कहा कि देश में नफरत को खत्म करने और भाईचारा स्थापित करने का काम भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से होगा। देश की अनेकता में एकता का स्वरूप और सुदृढ़ होगा। धर्म, जाति और सम्प्रदाय के रूप भाषण देते हैं, दंगे फैलाते हैं, हिंसा फैलाते हैं, उनका हम विरोध करते हैं। बता दें दिग्विजय के साथ कांतिलाल भूरिया और अरुण यादव भी शामिल थे। 


खंडवा में जायजा लेने पहुंचे दिग्विजय Bharat Jodo Yatra BJP and Asaduddin खंडवा न्यूज Digvijay  targets Arvind Kejriwal Digvijay Targets bjp Digvijay arrives in Khandwa Khandwa News भारत जोड़ो यात्रा बीजेपी और असदुद्दीन  साधा निशाना