खंडवा में उमा बोलीं- हमने नहीं तोड़ी कांग्रेस, उनके विधायक खुद हमारे आंचल में गिरे, खड़गे पर भी निशाना साधा

author-image
The Sootr
एडिट
New Update
खंडवा में उमा बोलीं- हमने नहीं तोड़ी कांग्रेस, उनके विधायक खुद हमारे आंचल में गिरे, खड़गे पर भी निशाना साधा

शेख रेहान, KHANDWA. मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेत्री उमा भारती आज खंडवा पहुंची यहां दादाजी मंदिर में दर्शन किए। मीडिया से बात करते हुए उमा भारतीय ने यहां कांग्रेस पर जमकर हमला बोला अविश्वास प्रस्ताव और खड़गे के बयान पर उमा भारती ने बड़ा बयान दिया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे के बयान पर बोलीं उमा भारती- उन्हें तत्काल माफी मांगनी चाहिए। खड़गे ने कहा था कि देश की आजादी में भाजपा के कुत्ते का भी योगदान नहीं है।





अविश्वास प्रस्ताव की अकाल मृत्यु होनी है



उमा भारती ने कांग्रेस के मध्य प्रदेश विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर कहा अविश्वास प्रस्ताव का भविष्य तय है, उसकी अकाल मृत्यु होनी है। कांग्रेस की संख्या कम है, कांग्रेस मुकाबला करने की स्थिति में नहीं है, वह अपनी पार्टी संभाल नहीं पाती है।  हमने उनकी पार्टी नहीं तोड़ी है उनके विधायक खुद टूटकर हमारे आंचल में गिरे है। 



यह खबर भी पढ़ें






कांग्रेस ने बहुत पाप किए हैं



कांग्रेस ने बहुत पाप किए हैं, उनके आगे हम कुछ भी नहीं है। अविश्वास प्रस्ताव से ये फायदा होगा कि शिवराज सरकार को अपने विकास गिनाने का अवसर मिलेगा। उमा भारती खंडवा दादाजी धाम दर्शन करने आई थी यहां कार्यकर्ताओं से उन्होंने मुलाकात भी की वहीं मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने ये बातें कही।


Uma said in Khandwa MP News दादाजी मंदिर दर्शन हमने नहीं तोड़ी कांग्रेस खंडवा में उमा बोलीं Dadaji Mandir Darshan एमपी न्यूज we did not break Congress
Advertisment