अगले साल 8 मार्च को होली, 30 अगस्त को रक्षाबंधन, 24 अक्टूबर को दशहरा और 12 नवंबर को मनेगी दीपावली

author-image
Vivek Sharma
एडिट
New Update
अगले साल 8 मार्च को होली, 30 अगस्त को रक्षाबंधन, 24 अक्टूबर को दशहरा और 12 नवंबर को मनेगी दीपावली

BHOPAL. साल 2022 के खत्म होने में बस कुछ ही दिन बचे हैं। पूरा देश नए साल 2023 का स्वागत करने के लिए तैयार है। नया साल, नई उम्मीदें, नया जुनून और नई ख्वाहिशें लेकर आता है, साथ ही लाता है तीज-त्योहार और ढेर सारी खुशियां। हम आपको बता रहे हैं 2023 के प्रमुख दिवस और तीज-त्योहारों के बारे में.. 2023 में 8 मार्च को होली है। 30 अगस्त को रक्षाबंधन है। 24 अक्टूबर को दशहरा और 12 नवंबर को दीवाली मनाई जाएगी।



जानिए 2023 में कब कौन सा त्योहार?





जनवरी 2023




  • 2 सोमवार - पौष पुत्रदा एकादशी


  • 4 बुधवार - प्रदोष व्रत 

  • 5 गुरुवार - गुरु गोविंद सिंह जयंती 

  • 6 शुक्रवार - पौष पूर्णिमा व्रत

  • 11 बुधवार - लाल बहादुर शास्त्री स्मृति दिवस 

  • 12 गुरुवार - राष्ट्रीय युवा दिवस, स्वामी विवेकानंद जयन्ती

  • 10 मंगलवार - संकष्टी चतुर्थी, विश्व हिन्दी दिवस

  • 15 रविवार - पोंगल, उत्तरायण, मकर संक्रांति, थल सेना दिवस

  • 18 बुधवार - षट्तिला एकादशी

  • 19 गुरुवार - प्रदोष व्रत 

  • 20 शुक्रवार - मासिक शिवरात्रि

  • 21 शनिवार - माघ अमावस्या

  • 24 मंगलवार - राष्ट्रीय बालिका दिवस

  • 26 गुरुवार - बसंत पंचमी, सरस्वती पूजा, गणतंत्र दिवस

  • 28 शनिवार - लाला लाजपत राय जयंती

  • 30 सोमवार - शोक दिवस



  • फरवरी 2023




    • 1 बुधवार - जया एकादशी


  • 4 शनिवार - विश्व कैंसर दिवस

  • 2 गुरुवार - प्रदोष व्रत (शुक्ल)

  • 5 रविवार - माघ पूर्णिमा व्रत

  • 9 गुरुवार - संकष्टी चतुर्थी

  • 12 रविवार - महर्षि दयानंद सरस्वती का जन्म दिवस

  • 13 सोमवार - कुम्भ संक्रांति, सरोजिनी नायडू की जयंती

  • 16 गुरुवार - विजया एकादशी

  • 18 शनिवार - महाशिवरात्रि, प्रदोष व्रत 

  • 19 रविवार - छत्रपति शिवाजी जयंती

  • 20 सोमवार - फाल्गुन अमावस्या

  • 27 सोमवार - चंद्रशेखर आजाद शहीद दिवस 

  • 28 मंगलवार - राष्ट्रीय विज्ञान दिवस



  • मार्च 2023




    • 3 शुक्रवार - आमलकी एकादशी


  • 4 शनिवार - प्रदोष व्रत, राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस 

  • 7 मंगलवार - होलिका दहन, फाल्गुन पूर्णिमा व्रत

  • 8 बुधवार - होली, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 

  • 12 रविवार - रंग पंचमी

  • 15 बुधवार - मीन संक्रांति

  • 19 रविवार - प्रदोष व्रत 

  • 20 सोमवार - शिव चतुर्दशी व्रत

  • 21 मंगलवार - चैत्र अमावस्या, विश्व कविता दिवस 

  • 22 बुधवार - नवरात्रि, गुड़ी पड़वा, विश्व जल दिवस, मौसम विज्ञान दिवस

  • 23 गुरुवार - सिंघारा दोज, भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु का शहीदी दिवस

  • 24 शुक्रवार - विश्व टीबी रोग दिवस

  • 30 गुरुवार - रामनवमी



  • अप्रैल 2023




    • 1 शनिवार - कामदा एकादशी, अन्तर्राष्ट्रीय मूर्ख दिवस 


  • 3 सोमवार - प्रदोष व्रत (शुक्ल)

  • 4 मंगलवार - महावीर स्वामी जयंती

  • 6 गुरुवार - हनुमान जयंती, चैत्र पूर्णिमा

  • 7 शुक्रवार - गुड फ्राइडे, विश्व स्वास्थ्य दिवस

  • 9 रविवार - संकष्टी चतुर्थी

  • 14 शुक्रवार - मेष संक्रांति, डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती

  • 16 रविवार - वरुथिनी एकादशी

  • 17 सोमवार - प्रदोष व्रत (कृष्ण)

  • 18 मंगलवार - शिव चतुर्दशी व्रत

  • 20 गुरुवार - वैशाख अमावस्या

  • 21 शुक्रवार - भारतीय सिविल सेवा दिवस 

  • 22 शनिवार - अक्षय तृतीया, पृथ्वी दिवस

  • 23 रविवार - विश्व पुस्तक दिवस 

  • 25 सोमवार - विश्व मलेरिया दिवस



  • मई 2023




    • 1 सोमवार - मोहिनी एकादशी, अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस 


  • 3 बुधवार - प्रदोष व्रत, विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस

  • 5 शुक्रवार - वैशाख पूर्णिमा व्रत, बुद्ध पूर्णिमा

  • 8 सोमवार - संकष्टी चतुर्थी, विश्व रेडक्रॉस दिवस

  • 15 सोमवार - अपरा एकादशी

  • 15 सोमवार - वृष संक्रांति

  • 17 बुधवार - प्रदोष व्रत, विश्व दूरसंचार दिवस  

  • 19 शुक्रवार - ज्येष्ठ अमावस्या, वट सावित्री व्रत

  • 22 सोमवार - रम्भा तीज व्रत, प्रताप छत्रसाल जयंती

  • 31 बुधवार - निर्जला एकादशी, विश्व धूम्रपान निषेध दिवस

  • जून 2023

  • 1 गुरुवार - प्रदोष व्रत, अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस

  • 4 रविवार - ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत 

  • 5 सोमवार - विश्व पर्यावरण दिवस

  • 7 बुधवार - संकष्टी चतुर्थी 

  • 9 शुक्रवार - बिरसा मुण्डा शहीद दिवस

  • 12 सोमवार - विश्व बालश्रम निषेध दिवस

  • 14 बुधवार - योगिनी एकादशी, विश्व रक्तदान दिवस

  • 15 गुरुवार - प्रदोष व्रत (कृष्ण)

  • 16 शुक्रवार - शिव चतुर्दशी व्रत, अंतर्राष्ट्रीय एकता दिवस

  • 18 रविवार - आषाढ़ अमावस्या

  • 20 मंगलवार - जगन्नाथ रथ यात्रा, विश्व शरणार्थी दिवस

  • 21 बुधवार - विश्व संगीत दिवस, अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस

  • 29 गुरुवार - देवशयनी एकादशी



  • जुलाई 2023




    • 1 शनिवार - प्रदोष व्रत, चिकित्सक दिवस


  • 3 सोमवार - गुरु पूर्णिमा

  • 6 गुरुवार - संकष्टी चतुर्थी

  • 9 रविवार - राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस

  • 11 मंगलवार - विश्व जनसंख्या दिवस 

  • 13 गुरुवार - कामिका एकादशी

  • 14 शुक्रवार - प्रदोष व्रत (कृष्ण)

  • 15 शनिवार - मासिक शिवरात्रि 

  • 16 रविवार - कर्क संक्रांति

  • 17 सोमवार - श्रावण अमावस्या

  • 18 मंगलवार - मंगला गौरी व्रत, नेल्सन मंडेला दिवस

  • 23 रविवार - बालगंगाधर तिलक और चन्द्रशेखर आजाद जन्म दिवस

  • 28 शुक्रवार - विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस

  • 29 शनिवार - पद्मिनी एकादशी

  • 30 रविवार - प्रदोष व्रत (शुक्ल)

  • 31 सोमवार - मुंशी प्रेमचंद जयंती



  • अगस्त 2023




    • 1 मंगलवार - पूर्णिमा व्रत


  • 2 बुधवार - संस्कृत दिवस

  • 4 शुक्रवार - गणेश चतुर्थी व्रत

  • 12 शनिवार - परम एकादशी, अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस

  • 13 रविवार - प्रदोष व्रत, अंगदान दिवस 

  • 14 सोमवार - मासिक शिवरात्रि

  • 15 मंगलवार - स्वतंत्रता दिवस

  • 16 बुधवार - अमावस्या

  • 19 शनिवार - हरियाली तीज

  • 21 सोमवार - नाग पंचमी 

  • 26 शनिवार - मदर टेरेसा जयंती, महिला समानता दिवस 

  • 27 रविवार - श्रावण पुत्रदा एकादशी

  • 28 सोमवार - प्रदोष व्रत 

  • 29 मंगलवार - ओणम, राष्ट्रीय खेल दिवस 

  • 30 बुधवार - रक्षा बंधन, लघु उद्योग दिवस

  • 31 गुरुवार - श्रावण पूर्णिमा व्रत



  • सितंबर 2023




    • 2 शनिवार - कजरी तीज


  • 3 रविवार - संकष्टी चतुर्थी

  • 5 मंगलवार - शिक्षक दिवस

  • 7 गुरुवार - जन्माष्टमी

  • 8 शुक्रवार - विश्व साक्षरता दिवस

  • 10 रविवार - अजा एकादशी

  • 13 बुधवार - मासिक शिवरात्रि

  • 14 गुरुवार - भाद्रपद अमावस्या, हिन्दी दिवस

  • 15 शुक्रवार - इंजीनियर्स दिवस

  • 16 शनिवार - विश्व ओजोन परत संरक्षण दिवस

  • 17 रविवार - विश्वकर्मा पूजा, कन्या संक्रांति

  • 18 सोमवार - हरतालिका तीज

  • 19 मंगलवार - गणेश चतुर्थी

  • 21 गुरुवार - विश्व शांति दिवस

  • 25 सोमवार - परिवर्तिनी एकादशी 

  • 27 बुधवार - प्रदोष व्रत, विश्व पर्यटन दिवस

  • 28 गुरुवार - अनंत चतुर्दशी, शहीद भगत सिंह जयंती

  • 29 शुक्रवार - भाद्रपद पूर्णिमा व्रत



  • अक्टूबर 2023




    • 1 रविवार - रक्तदान दिवस 


  • 2 सोमवार - संकष्टी चतुर्थी, लालबहादुर शास्त्री और महात्मा गांधी जन्म दिवस

  • 10 मंगलवार - इन्दिरा एकादशी

  • 8 रविवार - भारतीय वायु सेना दिवस

  • 9 सोमवार - विश्व डाक दिवस, गुरुनानक देव पुण्यतिथि

  • 11 बुधवार - प्रदोष व्रत, जयप्रकाश नारायण जयंती 

  • 12 गुरुवार - मासिक शिवरात्रि 

  • 14 शनिवार - अश्विन अमावस्या, विश्व मानक दिवस

  • 15 रविवार - शरद नवरात्रि, घटस्थापना

  • 16 सोमवार - विश्व खाद्य दिवस

  • 18 बुधवार - तुला संक्रांति

  • 21 शनिवार - नवपत्रिका पूजा

  • 22 रविवार - दुर्गा महाअष्टमी पूजा

  • 23 सोमवार - दुर्गा महानवमी पूजा

  • 24 मंगलवार - दुर्गा विसर्जन, दशहरा, विश्व पोलियो दिवस

  • 25 बुधवार - पापांकुशा एकादशी

  • 26 गुरुवार - प्रदोष व्रत 

  • 28 शनिवार - शरद पूर्णिमा व्रत, महर्षि वाल्मीकि जयंती



  • नवंबर 2023




    • 1 बुधवार - संकष्टी चतुर्थी, करवा चौथ


  • 9 गुरुवार - रमा एकादशी

  • 10 शुक्रवार - धनतेरस, प्रदोष व्रत (कृष्ण)

  • 11 शनिवार - मासिक शिवरात्रि

  • 12 रविवार - दिवाली, नरक चतुर्दशी

  • 13 सोमवार - कार्तिक अमावस्या

  • 14 मंगलवार - गोवर्धन पूजा, बाल दिवस, विश्व मधुमेह दिवस 

  • 15 बुधवार - भाई दूज

  • 17 शुक्रवार - वृश्चिक संक्रांति

  • 19 रविवार - छठ पूजा, विश्व नागरिक दिवस

  • 20 सोमवार - बाल अधिकार दिवस

  • 23 गुरुवार - देवुत्थान एकादशी

  • 24 शुक्रवार - प्रदोष व्रत (शुक्ल) 

  • 26 रविवार - विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस 

  • 27 सोमवार - कार्तिक पूर्णिमा व्रत

  • 29 बुधवार - अंतरराष्ट्रीय एकजुटता दिवस

  • 30 गुरुवार - संकष्टी चतुर्थी



  • दिसंबर 2023




    • 1 शुक्रवार - विश्व एड्स दिवस


  • 3 रविवार - डॉ. राजेन्द्र प्रसाद जयंती, अंतराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस

  • 4 सोमवार - भारतीय नौसेना दिवस 

  • 8 शुक्रवार - उत्पन्ना एकादशी

  • 10 रविवार - प्रदोष व्रत, विश्व मानवाधिकार दिवस

  • 11 सोमवार - मासिक शिवरात्रि

  • 12 मंगलवार - मार्गशीर्ष अमावस्या

  • 16 शनिवार - धनु संक्रांति

  • 20 बुधवार - अंतरराष्ट्रीय मानव एकता दिवस

  • 22 शुक्रवार - राष्ट्रीय गणित दिवस 

  • 23 शनिवार - मोक्षदा एकादशी, किसान दिवस

  • 24 रविवार - प्रदोष व्रत, राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस

  • 25 सोमवार - क्रिसमस डे

  • 26 मंगलवार - मार्गशीर्ष पूर्णिमा

  • 29 शुक्रवार - विश्व जैव विविधता दिवस

  • 30 शनिवार - संकष्टी चतुर्थी

     


  • नए साल 2023 का आगमन साल 2022 समाप्ति की ओर वर्ष 2023 के त्योहार वर्ष 2023 के पर्व 12 नवंवर को दिवाली new year 2023 8 मार्च होली year 2022 ending festivals of the year 2023 Important Days of 2023