1100 का गैस सिलेंडर और योजना में मिलेंगे 1000 रुपए, लाड़ली बहनों की मुख्यमंत्री से मांग या तो महंगाई घटाएं या राशि बढ़ाएं

author-image
The Sootr
एडिट
New Update
1100 का गैस सिलेंडर और योजना में मिलेंगे 1000 रुपए, लाड़ली बहनों की मुख्यमंत्री से मांग या तो महंगाई घटाएं या राशि बढ़ाएं

BHOPAL. राजधानी भोपाल के जम्बूरी मैदान पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने जन्मदिन पर लाड़ली बहना योजना का शुभारंभ किया। योजना में पात्र महिलाओं को 1 हजार रुपए प्रति माह की आर्थिक सहायता दिए जाने का प्रावधान है, ले​​किन कार्यक्रम में शामिल हुई महिलाओं का कहना है कि मुख्यमंत्री को योजना में मिलने वाली राशि को बढ़ाना चाहिए या महंगाई को कम करना चाहिए। 1100 रुपए का गैस सिलेंडर आता है ऐसे में योजना में मिलने वाले 1000 रुपए बेहद कम है। योजना को लेकर महिलाओं का क्या सोचना है, इसे लेकर द सूत्र ने कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं से बात की। 



publive-image



60 साल से अधिक उम्र की भी महिलाएं कार्यक्रम में पहुंचींं



कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में महिलाओं को लाने के लिए आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को टारगेट दिए गए थे। आयोजन में बड़ी संख्या में ऐसी भी महिलाएं आई, जिनकी उम्र 60 साल से अधिक है। जबकि योजना में 60 साल से अधिक उम्र की महिलाएं अपात्र है। मंडीदीप से आई हेमबाई, कलाबाई की उम्र 60 से अधिक है, जब उनसे कहा गया कि आपको तो योजना का पैसा नहीं मिलेगा तो उन्होंने कहा कि हमारी पेंशन की राशि बढ़ाई जाना चाहिए। 70 वर्षीय इमरतबाई आष्टा से आई थी। पूछने पर उन्होंने बताया कि उन्हें इस बारे में जानकारी ही नहीं थी कि वे इस योजना के लिए पात्र नहीं है, उन्हें आशा कार्यकर्ता कार्यक्रम में लेकर आई है। 



ये भी पढ़ें...






योजना में पैसा मिल रहा तो महंगाई बढ़ाकर उसे वापस भी ले लेते हैं



बारकच्छ से आई चेतना कुशवाह ने कहा कि शासन एक तरफ योजना का लाभ दे रही हैं तो दूसरी तरफ महंगाई बढ़ाकर वह पैसा वापस भी ले ले रही है। पैसा देने के बाद लेने का भी सरकार पहले से प्रोग्राम बना लेती हैं। विदिशा जिले की लटेरी तहसील से आई महिलाओं ने बताया कि या तो गैस सिलेंडर के दाम कम करें या योजना का पैसा बढ़ाएं। परवलिया से आई महिलाओं ने कहा कि महंगाई के इस जमाने में 1 हजार रुपए महीने से क्या होगा। मजदूरी को बढ़ाया जाना चाहिए, जो पैसा मिल रहा है वो पर्याप्त नहीं है। 



5 डोम में लगीं कुर्सियां रहीं खाली



कार्यक्रम में प्रदेशभर से 1 लाख से अधिक महिलाओं के आने की उम्मीद थी। जम्बूरी मैदान में उसी हिसाब से तैयारियां की गई थी। मंच के बाद जो टेंट था, उसके पीछे 5 डोम में कुर्सियां लगाई गई थी। लेकिन इनमें से 3 डोम पूरी तरह से खाली थे, वहीं दो डोम मात्र 20 से 25 प्रतिशत तक ही भरे थे। कार्यक्रम में करीब 50 हजार महिलाएं ही शामिल हुई। 



योजना की कम राशि पर महिला मंत्रियों ने ये कही बात



बढ़ती महंगाई के दौर में लाड़ली बहना योजना में मिलने वाली मात्र 1 हजार रुपए की राशि को लेकर जनजातीय कार्य मंत्री मीना सिंह से जब सवाल किया तो उन्होंने मुस्कुराते हुए सिर्फ इतना कहा कि किसी चीज की शुरुआत इसी तरह से होती है। वहीं तकनीकी शिक्षा मंत्री यशोधराराजे सिंधिया ने सवाल से बचते हुए कहा कि आप इस बारे में दूसरों से पूछिए।



मुख्यमंत्री ने घुटनों के बल बैठकर बहनों को किया प्रणाम 



मुख्यमंत्री ने रिमोट के जरिए योजना लॉन्च की। रिमोट से ही योजना का थीम सॉन्ग भी लॉन्च किया। इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए दिए जाएंगे। 25 मार्च से 20 अप्रैल तक फॉर्म भरे जाएंगे। स्पीच के दौरान मुख्यमंत्री घुटनों के बल बैठ गए। महिलाओं को प्रणाम करते हुए कहा- अभी तक मैं बेटियों की पूजा करता था। लेकिन, बहनों में भी मैं मां दुर्गा, लक्ष्मी और सरस्वती को देखता हूं। बहनों की सेवा कर मेरा मुख्यमंत्री बनना और मानव जीवन सफल और सार्थक हो गया। सीएम ने घोषणा करते हुए कहा- एक लाडली बहना सेना भी बनाएंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री ने खुद अपने हाथ से योजना का पहला फॉर्म भोपाल की रसूली बेलदार की कविता मस्तेरिया का भरा।  



वीडियो देखें- 



  


MP News Ladli Bahna Yojana महंगाई घटाएं या राशि बढ़ाएं बहनों की मुख्यमंत्री से मांग योजना का शुभारंभ reduce inflation or increase amount demand of sisters from CM लाड़ली बहना योजना एमपी न्यूज launch of scheme