Advertisment

भिंड में 100 साल के बुजुर्ग का अनादर, बेटे ने नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह पर लगाया आरोप

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
भिंड में 100 साल के बुजुर्ग का अनादर, बेटे ने नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह पर लगाया आरोप

सुनील शर्मा, BHIND. लहार में नगर पालिका प्रशासन ने बुजुर्ग सम्मान एवं गौरव दिवस का आयोजन किया गया। इसमें मंच पर बैठे 100 साल के बुजर्ग दस्यु पंचम सिंह चौहान की अनदेखी का आरोप लगाया। समर्पित दस्यु पुत्र संतोष सिंह चौहान ने नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद पर बुजुर्ग की अनदेखी का आरोप लगाया।





शनिवार को हुआ बुजुर्ग सम्मान एवं गौरव दिवस का आयोजन





नगर पालिका प्रशासन ने द्वारा कल बुजुर्ग सम्मान और गौरव दिवस का आयोजन किया गया जिसमें आजादी से पूर्व के सैकड़ों बुजुर्गों को आमन्त्रित किया गया। लहार के वार्ड नंबर-1 के रहने वाले लगभग 100 साल की आयु के पूर्व समर्पित दस्यु पंचम सिंह चौहान को भी आमंत्रण पत्र दिया गया और कुछ नगर पालिका कर्मचारी उनको वाहन से कार्यक्रम स्थल तक भी लेकर पहुंचे। कार्यक्रम में मौजूद सभी बुजुर्गों का क्रम वार मंच पर नाम बोला गया, माला पहनाकर, शॉल और लहार विधायक की फोटो लगी शील्ड भेंट की गई।





पंचम सिंह चौहान की अनदेखी का आरोप

Advertisment





मंच पर मौजूद पूर्व समर्पित दस्यु पंचम सिंह चौहान की जानबूझकर अनदेखी कर अनादर किया गया। पंचम सिंह का मंच से ना ही नाम बोला गया और ना ही उन्हें सम्मानित किया गया और लहार विधायक के नुमाइंदों ने उन्हें वापस घर छोड़ना भी उचित नहीं समझा।





1972 में पंचम सिंह चौहान ने किया था सरेंडर





पंचम सिंह चौहान 70 के दशक में चम्बल के बागी सरदार रहे हैं। मुरैना के महात्मा गांधी सेवा आश्रम जौरा में 1972 में पंचम सिंह चौहान ने अपने 555 साथियों के साथ सरेंडर किया था। जेल से निकलने के बाद पंचम सिंह ब्रह्म कुमारी संस्था से जुड़ गए और देश-विदेशों में धर्म का प्रचार किया।

Advertisment





गौरक्षक पुत्र संतोष चौहान का गोविंद सिंह पर निशाना





पंचम सिंह के गौरक्षक पुत्र संतोष चौहान ने लहार विधायक पर निशाना साधते हुए कहा कि मुझे प्रतीत होता है कि नगर पालिका प्रशासन और लहार विधायक ने लिए सुनियोजित तरीके से मेरे पिता का सार्वजनिक रूप से अपमान किया है। खुद बुजुर्ग हो चुके लहार विधायक और उनके लोगों और नगर पालिका प्रशासन ने अपने अमानवीय व्यवहार और संकीर्ण मानसिकता की सोच को प्रदर्शित किया है।





ये खबर भी पढ़िए..

Advertisment





ग्वालियर में पुलिस ने दो आरोपियों का निकाला जुलूस, नाबालिग बॉक्सिंग नेशनल प्लेयर से छेड़खानी और फायरिंग कर धमकाने के हैं आरोपी





'नगर पालिका ने किया नियमों का उल्लंघन'





संतोष सिंह चौहान ने कहा कि मैंने कभी राजनीतिक विरोध नहीं किया लेकिन इन लोगों में विरोध की भावना रहती हैं। नगर पालिका प्रशासन को एक नेता के चेहरे को हाइलाइट करके राजनीतिक तरीके से गौरव दिवस मनाना सरासर शासन-प्रशासन के नियमों का खुला उलंघन है। दस्यु पुत्र ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान रखने वाली लहार का गौरव साध्वी प्रज्ञा ठाकुर हैं। नगर पालिका प्रशासन ने उनके नाम का कहीं जिक्र तक नहीं किया गया।



Bhind News Veterans honor Gaurav Day in Bhind disrespect to 100 years old allegations on Leader of Opposition Govind Singh भिंड में बुजुर्ग सम्मान गौरव दिवस 100 साल के बुजुर्ग का अनादर नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह पर आरोप
Advertisment