दमोह के पथरिया के जंगलों में तेंदुए की आहट, वन विभाग कर रहा सर्चिंग, अक्सर तेंदुआ दिखने की उड़ती है अफवाह

author-image
Rajeev Upadhyay
एडिट
New Update
दमोह के पथरिया के जंगलों में तेंदुए की आहट, वन विभाग कर रहा सर्चिंग, अक्सर तेंदुआ दिखने की उड़ती है अफवाह

Damoh. जंगली जीवों में शामिल तेंदुआ को दमोह और उसके आसपास का क्षेत्र इतना भाता है की दो, तीन महीने में तेंदुआ यहां पहुंच ही जाता है। दमोह के पथरिया ब्लाक की सिद्ध पहाड़िया क्षेत्र जंगली एरिया में तेंदुआ होने की सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी। वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी मिलते उनके निर्देश पर वन विभाग की टीम तलाश में जुट गई है यहां पहुंची, लेकिन अभी तेंदुआ नही दिखाई दिया और न ही उसके पद्मार्क मिले। यहां पर गायत्री मंदिर पहाड़ी से लेकर मां मनसा देवी पहाड़ी तक अच्छा खासा जंगली एरिया देखने को मिलता है। मां मनसा देवी पहाड़ी के जंगल में हिरण, मोर, खरगोश जैसे जानवर यहां घूमते रहते हैं। 



यहां पर वन अमले को जैसे ही तेंदुआ होने की सूचना प्राप्त हुई तो तेंदुए की तलाश में टीम जुटी हुई है। पथरिया के सिद्ध पहाड़ी क्षेत्र चल रहे क्रेशर के मजदूर उमेश ने बताया कि उसने एवं उसके साथी ने खदान के ऊपर एक तेंदुए को देखा था। जिसे देखकर वह लोग डर गए एवं डर के मारे वहां से भाग निकले। वहां से आकर अपने मालिक को जानकारी दी। जिसके बाद यह जानकारी पथरिया वन विभाग की टीम को दी गई एवं मौके पर वन विभाग की टीम ने पहुंचकर मोर्चा संभाला।



वहीं पथरिया में पदस्थ वन विभाग अधिकारी पीएन अहिरवार ने बताया कि यह एक अफवाह है या फिर यहां पर वाकई में तेंदुआ है अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। तलाश की जा रही है हैं यदि तेंदुए के निशान या कोई अन्य सुराग लगता है तो वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित करेंगे। सूचना मिलने पर डिप्टी रेंजर पी एन अहिरवार सहित वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी लगातार तेंदुए की सर्चिंग में लगे हुए हैं। 


मुस्तैद हुआ वन अमला पथरिया में तेंदुए की खबर forest staff ready Leopard news in Patharia दमोह न्यूज Damoh News