भोपाल में युवक की हत्या करने वाले 8 दोषियों को उम्रकैद, इसमें मां-बेटी भी शामिल, सुअर पकड़ने वाले फंदे में फंसाकर किया था मर्डर

author-image
BP Shrivastava
एडिट
New Update
भोपाल में युवक की हत्या करने वाले 8 दोषियों को उम्रकैद, इसमें मां-बेटी भी शामिल, सुअर पकड़ने वाले फंदे में फंसाकर किया था मर्डर

BHOPAL. भोपाल के शाहपुरा इलाके में दो साल पहले (अप्रैल 2021) युवक की हत्या करने वाले 8 आरोपियों को जिला कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही सभी आरोपियों पर 1-1 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया है। इन आठ आरोपियों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। दोनों रिश्ते में मां-बेटी हैं। केस की सुनवाई पूरे दो साल तक कोर्ट में चली।



बाइस से सुअर पकड़ जाल से गिराया, फिर मार डाला



जानकारी के मुताबिक, हबीबगंज मल्टी में रहने वाले मोहम्मद आसिफ ने 30 अप्रैल 2021 को शाहपुरा थाने में सूचना दी थी। उसने बताया था कि वह अपने छोटे भाई तौसिफ (22) के साथ परिचित के घर दावत खाने गया था। रात करीब 8 बजे दोनों बाइक से लौट रहे थे। 12 नंबर आंगनवाड़ी के सामने मल्टी और उसके आसपास रहने वाले सावन धारू, रोहित वरदेल, राजा वरदेल, शुभम गिरि, आकाश उर्फ चीनू, सुदा उर्फ विजय ढाकसे ने रास्ता रोक लिया। उन्होंने बाइक से उतारते हुए तौसिफ पर हमला कर दिया। रोहित वरदेल ने सुअर पकड़ने वाले फंदे से तौसिफ का गला फंसाकर गिरा दिया। राजा नाम के लड़के ने बके से तौसिफ के सिर में पीछे तरफ वार किया। इसके बाद तौसिफ वहीं पर गिर गया, तो सावन धारू उर्फ सागर ने तौसिफ के पेट, सीने और गले में चाकू मारा। उनके साथी शुभम गिरि गोस्वामी, चीनू उर्फ आकाश और विकास ढाकसे ने तौसिफ को लात और मुक्कों से मारा। इस दौरान सुधा गोस्वामी ने पत्थर उठाकर तौसिफ के सिर पर पटक दिया। सुधा की मां शीला बोली- इसे जान से मार दो। खत्म कर दो। आसिफ ने कहा कि वह सभी आरोपियों को जानता था।



ये भी पढ़ें...








युवती के भाई का था तौसिफ से झगड़ा



मोहम्मद आसिफ ने बताया था कि सुधा के भाई और सावन धारू से कुछ दिन पहले तौसिफ का विवाद हुआ था। बाद में उनके बीच मामूली बात को लेकर झगड़ा हो गया था। राजीनामा हो जाने से किसी ने भी रिपोर्ट नहीं की थी। इसी बात को लेकर इन्होंने भाई तौसिफ की हत्या कर दी।



इन 8 आरोपियों को हुई सजा

1. सावन धारू उर्फ सागर। उम्र 21 साल। निवासी- ब्लाक 81, जी 5 मल्टी इन्द्रा नगर।

2. रोहित वरदेल। उम्र 24 साल। निवासी-झुग्गी 105 गुलाब नगर शाहपुरा।

3. राजा उर्फ बवंडर। उम्र 21 साल। निवासी-सदर।

4. शुभम गिरि गोस्वामी। उम्र 19 साल। निवासी-मल्टी इन्द्रा नगर।

5.शुदा उर्फ विजय ढाकसे। उम्र 20 साल। निवासी-मल्टी इन्द्रा नगर।

6. आकाश उर्फ चीनू वरदेल। उम्र 25 साल। निवासी-गुलाब नगर शाहपुरा।

7. सुधा गोस्वामी पत्नि आलोक गोस्वामी। उम्र 30 साल। मल्टी इन्द्रा नगर।

8. शीला बाई। उम्र 50 साल। मल्टी इन्द्रा नगर।


भोपाल जिला कोर्ट हत्या आरोपियों हत्या आरोपियों में मां-बेटी भी 8 हत्या आरोपियों को आजीवन कारावास भोपाल में युवक की हत्या के आरोपियों को सजा Bhopal District Court murder accused mother-daughter also among the murder accused life imprisonment for 8 murder accused मध्यप्रदेश न्यूज Punishment for the accused of killing a youth in Bhopal Madhya Pradesh News
Advertisment