चार की कैपिसिटी वाली लिफ्ट में सवार थे 8 लोग, लिफ्ट गिरने से 5 घायल

author-image
Sootr Desk rajput
एडिट
New Update
चार की कैपिसिटी वाली लिफ्ट में सवार थे 8 लोग, लिफ्ट गिरने से 5 घायल

BHOPAL. राजधानी भोपाल के लालघाटी एरिया में शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात लिफ्ट गिरने से 5 लोग घायल हो गए। यह हादसा लोगों की लापरवाही से हुआ। दरअसल, अस्पताल में थर्ड फ्लोर पर भर्ती मरीजों के परिजन ग्राउंड फ्लोर पर आने के लिए लिफ्ट में चढे़ थे। चार लोगों की क्षमता वाली लिफ्ट में आठ लोग सवार हो गए। ओवरलोड होने के कारण लिफ्ट स्लिप होकर गिर गई। हादसे में लिफ्ट में सवार पांच लोग चोटिल हो गए। हॉस्पिटल स्टाफ ने सभी का इलाज शुरू कर दिया है।





हादसे के पीछे की लापरवाही आई सामने



इस मामले में प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि अस्पताल में जिस वक्त लिफ्ट गिरी, उस समय कोई लिफ्ट ऑपरेटर वहां मौजूद नहीं था। नियमानुसार अस्पताल में लिफ्ट के संचालन के लिए पूरे समय एक लिफ्ट ऑपरेटर होना चाहिए। इसी वजह से लिफ्ट में ज्यादा लोग चढ़ गए और वह ओवरलोड के कारण गिर गई।





मामले में अस्पताल प्रबंधन का तर्क



अस्पताल के संचालक प्रियेश बंसल ने बताया कि लिफ्ट में क्षमता से ज्यादा लोग सवार होने के कारण वह स्लिप हो गई थी। लोगों को मामूली चोटें आई थीं। सबके एक्सरे करा लिए हैं, सभी लोग ठीक हैं। इंधर, मामले की सूचना के बाद पुलिस ने भी हॉस्पिटल स्टाफ और पीड़ितो से पूछताछ की है.


मध्यप्रदेश न्यूज हिंदी Madhya Pradesh bhopal news hindi MP News भोपाल में हादसा लिफ्ट गिरने से 5 घायल अस्पताल में हादसा incident in bhopal lift fall five injured mp news hindi मध्यप्रदेश न्यूज भोपाल न्यूज हिंदी मध्यप्रदेश