मध्य प्रदेश के सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में फिर पहुंचीं एक्ट्रेस रवीना टंडन, वन मंत्री की फैमिली के साथ की सैर

author-image
Vijay Choudhary
एडिट
New Update
मध्य प्रदेश के सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में फिर पहुंचीं एक्ट्रेस रवीना टंडन, वन मंत्री की फैमिली के साथ की सैर

BHOPAL. बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन इन दिनों मध्यप्रदेश में हैं। वे एनीमल लवर भी हैं। वे जब भी एमपी आती हैं तो टाइगर रिजर्व में जरूर जाती हैं, लेकिन STR (सतपुड़ा टाइगर रिजर्व) के टाइगर मूवमेंट एरिये में फोटोग्राफी होने और नोटिस दिए जाने के मामले के बाद रवीना नाराज थीं। हालांकि, 2 दिन पहले ही वो भोपाल में चल रहे इंटरनेशनल वन मेले में बतौर मेहमान बनकर आईं। इसके बाद वन मंत्री विजय शाह की पत्नी भावना शाह के साथ वह फिर से एसटीआर पहुंची। रवीना ने सोशल मीडिया पर लिखा-Back to STR...। रवीना ने सतपुड़ा टाइगर रिजर्व की यात्रा के लिए वन मंत्री शाह को थैंक्यू भी कहा। रवीना ने एसटीआर में घूमने के अपने अनुभव भी बताए।







— Raveena Tandon (@TandonRaveena) December 24, 2022





टाइगर देखकर गुर्राया, फिर आगे बढ़ा





रवीना ने टाइगर का वीडियो भी अपलोड किया। जिसमें दूर खड़ा टाइगर रवीना और दूसरे लोगों को देखकर गुर्राता है। फिर आगे बढ़ जाता है। रवीना ने फोटोग्राफी भी की।





यह खबर भी पढ़िए





भोपाल में इंटरनेशनल वन मेले में पहुंची रवीना टंडन, अब मेहमान बनकर आईं राजधानी, STR में फोटोग्राफी पर मिला था नोटिस





नोटिस को लेकर नाराज थीं, वन मंत्री ने मनाया





STR के टाइगर मूवमेंट एरिये में फोटोग्राफी पर नोटिस की खबरों से रवीना नाराज थीं। उनसे वन मंत्री विजय शाह ने खुद बात की। वे मेले में आने के लिए मान गईं। फिर वह 22 दिसंबर को वन विभाग की बतौर मेहमान बनकर आई थी। टाइगर के करीब जाने के मामले में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा था कि गलत स्टोरी थी। मुझे MP सरकार ने बतौर वाइल्ड लाइफ के लिए ब्रांड एंबेसडर इनवाइट किया। कोई कंट्रोवर्सी नहीं है। भोपाल आने की जानकारी रवीना टंडन ने सोशल मीडिया पर भी दी थी। उन्होंने प्रधान मुख्य वन संरक्षक पुष्कर सिंह के लेटर को भी अपलोड किया था।





भोपाल में कहा-हमने कबूतर, उल्लू और चमगादड़ पाले; एमपी मेरा मायका





बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन गुरुवार को भोपाल आईं। यहां वे इंटरनेशनल वन मेले में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि हमने कबूतर, बंदर, चमगादड़ और बहुत उल्लू पाले हैं। अगर हमें इस धरती पर रहने का हक है, तो जानवरों और परिंदों का भी बराबर हक है। उनका ये हक हम इंसान उनसे नहीं छीन सकते। रवीना टंडन ने कहा कि मध्यप्रदेश मेरा मायका है।



सतपुड़ा टाइगर रिजर्व वन मंत्री विजय शाह की फेमिली के साथ रवीना टंडन मध्यप्रदेश के वन मंत्री विजय शाह रवीना टंडन पहुंची सतपुड़ा टाइगर Raveena Tandon with family Forest Minister Vijay Shah Madhya Pradesh Forest Minister Vijay Shah Satpura Tiger Reserve Raveena Tandon reached Satpura Tiger रवीना टंडन Raveena Tandon