मप्र में 1-2 दिन बाद तापमान और गिरेगा, भोपाल में पारा 7.3 डिग्री, उत्तरी इलाकों से आ रहा कोहरा, ग्वालियर में सुबह विजिबिलिटी 0 रही

author-image
Vijay Choudhary
एडिट
New Update
मप्र में 1-2 दिन बाद तापमान और गिरेगा, भोपाल में पारा 7.3 डिग्री, उत्तरी इलाकों से आ रहा कोहरा, ग्वालियर में सुबह विजिबिलिटी 0 रही

BHOPAL. मध्यप्रदेश में नए साल के सा थ ठंड बढ़ गई है। बीते 3 दिनो सें  प्रदेश कड़ाके की ठंड की चपेट में है। मंगलवार को भोपाल में रिकॉर्ड ठंड रही। दिन का पारा सबसे ज्यादा 7 डिग्री सेल्सियस लुढ़क कर 17.3 डिग्री पर आ गया। 22 साल बाद भोपाल में जनवरी के शुरुआती तीन में दूसरा दिन सबसे रहा। इससे पहले साल 2015 में सबसे कम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस रहा था। मौसम विभाग के मुताबिक 1-2दिन बाद टेम्परेचर और कम होगा। फॉग की स्थिति हाल फिलहाल बनी रहेगी। फॉग कहीं और से (नॉर्थ से) आ रहा है। कमोबेश पूरे मध्य प्रदेश में यही स्थिति है। सबसे कम विजिबिलिटी ग्वालियर में 0 रही। इंदौर में 200 मीटर, जबलपुर 250 मीटर 7.30, भोपाल में 800 मीटर 8 बजे के करीब। भोपाल में 7.3 टेम्परेचर रहा।





publive-image





ठंड के कारण बढ़ा स्कूलों का टाइम





प्रदेश भर में  पड़ रही ठंड के कारण सरकारी और प्राइवेट स्कूलों का समय बढ़ा दिया गया है। एमपी बोर्ड की 6 माही परीक्षाओं का टाइम भी बढ़ा दिया है। रीवा में नर्सरी से 5वीं तक 4 दिन की छुट्‌टी कर दी गई है। 9 वीं से 12वीं की परीक्षाओं का समय बदला गया है। मौसम विभाग के अनुसार 3 दिनों तक इसी तरह दिन में ठंड रहेगी। प्रदेश भर में रात का पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया। दिन का पारा भी 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास है।





publive-image





अगले 3 तक ज्यादा रहेगी ठंड





अगले 3 दिन तक दिन में तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहेगा। प्रदेश भर में सुबह और शाम को कोहरा रहेगा। मौसम विभाग की मानें तो दिन और रात के तापमान में दो 2 बढ़ोतरी होगी। हालांकि इस दौरान रात का न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी होगी। ग्वालियर में दिल्ली की तरह रात की सर्दी रहेगी। यहां बुधवार रात न्यूनतम तापमान दिल्ली के बराबर 6 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है।





ये खबर भी पढ़िए...











publive-image





बादल छाने के आसार,कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी





मौसम विभाग के अनुसार बुधवार शाम से मध्यप्रदेश के कुछ इलाकों में बादल छा सकते हैं। खंडवा, बैतूल, छिंदवाड़ा, जबलपुर और शहडोल के आसपास के इलाकों में हल्की बूंदाबांदी या बारिश हो सकती है। इंदौर और भोपाल में भी इसकी असर नजर आने लगेगा।





publive-image





दिन में 20 डिग्री रहा पारा





प्रदेश भर में दिन में ठंड बढ़ गई है। प्रदेश के कुछ इलाकों में दिन का पारा 20 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहा। बैतूल, नर्मदापुरम, इंदौर, खंडवा, खरगोन, पचमढ़ी, राजगढ़, रतलाम, उज्जैन, छिंदवाड़ा, मंडला, सीधी और उमरिया में दिन का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहा। सबसे ज्यादा खरगोन में 27 डिग्री सेल्सियस रहा।





publive-image





यहां पर रहेगा ठंड का सबसे ज्यादा असर





8 जनवरी से प्रदेश के कई इलाकों में जोरदार ठंड पड़ सकती है। सबसे ज्यादा ग्वालियर-चंबल, बघेलखंड, बुंदेलखंड और महाकौशल में शीतलहर का प्रकोप रह सकता है। भोपाल समेत उसके आसपास रात का पारा 8 डिग्री सेल्सयस या उससे भी नीचे जा सकते हैं। इंदौर में 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकते हैं।



publive-image





7 जनवरी से नया सिस्टम सक्रिय होगा





मौसम विभाग के अनुसार 7 जनवरी से नया सिस्टम सक्रिय होगा। पश्चिमी हवाएं ईरान, ईराक से अफगानिस्तान से पाकिस्तान के रास्ते भारत के उत्तरी इलाकों में प्रवेश करेंगी। यहां से नमी भरी ठंडी हवाएं मैदानी इलाकों में आएंगी। इसके कारण 7 और 8 जनवरी को बादल छाने से दिन और रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि तापमान में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी नहीं होगी। इनके जाते ही तेजी से तापमान में गिरावट दर्ज किए जाएंगे।





publive-image





उत्तर-पश्चिम भारत में घना कोहरा और कड़ाके की सर्दी





भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 4-5 दिनों तक उत्तर-पश्चिम भारत में घना कोहरा और कड़ाके की सर्दी पड़ने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने बताया कि कोहरे और दिन में बादल छाए रहने की वजह से मंगलवार को पंजाब के अधिकांश हिस्सों, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में ठिठुरन महसूस की गई।





publive-image





तीन दिनों तक उत्तर-पश्चिम भारत में शीत लहर 





आईएमडी के अनुमान के मुताबिक, अगले तीन दिनों तक उत्तर-पश्चिम भारत में शीत लहर जारी रहेगी। इसके बाद ही लोगों को कुछ राहत मिलेगी। आईएमडी ने सचेत किया है कि खराब मौसम के कारण वाहन चालकों को परेशानी हो सकती है। साथ ही वाहनों के बीच टक्कर की संभावना, ट्रेनों के परिचालन में देरी और उड़ानों के रद्द होने की चेतावनी दी है। मौसम विभाग का कहना है कि दमा के मरीजों को सांस की तकलीफ, खांसी तथा आंखों में जलन व संक्रमण की समस्याएं हो सकती हैं।





publive-image





यात्रा के समय फॉग लाइट का उपयोग करने का सुझाव





आईएमडी ने लोगों को लंबी यात्रा के दौरान आवश्यक वस्तुओं जैसे पानी और दवा को लेकर चलने और फॉग लाइट का उपयोग करके सुरक्षित ड्राइव करने का सुझाव दिया। साथ ही लोगों को यात्रा से पहले रेलवे, एयरलाइंस, राज्य परिवहन और फेरी सेवा संचालकों से पूछताछ करने की भी सलाह दी।





दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान में गिरावट  





मंगलवार को दिल्ली-एनसीआर में बर्फीली हवा चलने और दिन में बादल छाए रहने से अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज हुई। अगले एक-दो दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट हो सकती है। मौसम विभाग ने बुधवार से शनिवार तक येलो अलर्ट जारी किया है। नई दिल्ली स्थित प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुमान के मुताबिक, आने वाले दिनों में पारा और गिर सकता है। विभाग ने शुक्रवार और शनिवार को कोल्ड डे की स्थिति रहने की संभावना जताई है।





publive-image





6 जनवरी तक पारा चार डिग्री तक पहुंचने की संभावना





मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार से न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी। छह जनवरी तक तापमान चार डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो अगले सप्ताह तक दिल्ली सहित एनसीआर क्षेत्र में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। वहीं विभाग ने सात जनवरी तक शीत लहर चलने व सर्द दिन रहने का येलो अलर्ट जारी किया है। 



Madhya Pradesh weather मध्यप्रदेश का मौसम मध्यप्रदेश में ठंड बढ़ी Madhya Pradesh weather update मध्यप्रदेश मौसम अपडेट fog falling Madhya Pradesh mercury dropped Bhopal मध्यप्रदेश में गिर रहा कोहरा cold increased Madhya Pradesh भोपाल  का पारा गिरा