मध्यप्रदेश में 5 दिसंबर से कड़ाके की ठंड, नौगांव में पचमढ़ी से कम पारा; कई शहरों में 10 डिग्री से नीचे तापमान

author-image
Vijay Choudhary
एडिट
New Update
मध्यप्रदेश में 5 दिसंबर से कड़ाके की ठंड, नौगांव में पचमढ़ी से कम पारा; कई शहरों में 10 डिग्री से नीचे तापमान


BHOPAL. मध्यप्रदेश में बीते दिनों से कई शहरों में रात का पारा लुढ़का है। इससे प्रदेश में ठंड का असर बढ़ गया है। 5 दिसंबर से प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ेगी और पूरा प्रदेश ठिठुरने लगेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इंदौर-भोपाल से ज्यादा जबलपुर और ग्वालियर में ठंड पड़ेगी।



राजधानी में दिसंबर की शुरूआत से ही सर्दी का असर ज्यादा



राजधानी भोपाल में दिसंबर की शुरुआत से ही सर्दी का असर ज्यादा रहा। 1 और 2 दिसंबर को दिन में भी ठंड महसूस हुई। रात में और अलसुबह पारे में खासी गिरावट दर्ज की गई। इसके चलते लोग भी कंपकंपा उठे। शनिवार और रविवार को मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि 5 दिसंबर के बाद उत्तर से आने वाली हवाओं का स्ट्रांग विंड सिस्टम बनने की संभावना है। इसके बाद ठंड बढ़ जाएगी।



नौगांव-पचमढ़ी में ठंड ज्यादा,कई शहरों का घटेगा तापमान



नौगांव और पचमढ़ी में इन दिनों ठंड ज्यादा है। हिल स्टेशन पचमढ़ी में पारा 7 डिग्री के आसपास चल रहा है। वहीं, नौगांव में तापमान 6 डिग्री के करीब है। इसके अलावा खजुराहो, उमरिया, मालंकखंज, गुना, ग्वालियर, खंडवा, रायसेन, राजगढ़ समेत कई शहरों में पारा 10 डिग्री के नीचे चल रहा है। 5 दिसंबर के बाद कई शहरों के तापमान में भी खासी गिरावट होगी।



ये खबर भी पढ़ें...






उत्तरी हवाओं से बढ़ रही ठंड



मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि, सिर्फ हवाएं उत्तरी होने के कारण प्रदेश भर में कई इलाकों में तापमान गिर रहा है। हिमालय पर अभी उम्मीद के मुताबिक बर्फबारी नहीं हुई है। ऐसा ईरान से हवाएं नहीं आने के कारण हो रहा है। अब तक स्ट्रॉन्ग विंड सिस्टम नहीं बनने के कारण तापमान में ज्यादा गिरावट दर्ज नहीं की गई है। अब 5 दिसंबर से अच्छी ठंड होने की उम्मीद है। तब न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। तब रात का पारा अधिकांश इलाकों में 8 डिग्री के नीचे जा सकता है।



जबलपुर और ग्वालियर में ज्यादा ठंड रहेगी



मौसम विभाग की मानें तो दिसंबर के पहले सप्ताह में से ठंड का जोर शुरू होगा। सबसे ज्यादा ठंड ग्वालियर और जबलपुर के साथ बुंदेलखंड के इलाकों में रहेगी। इसके अलावा, रायसेन और भोपाल में भी अच्छी ठंड पड़ सकती है। उज्जैन और इंदौर में हवाएं के रुख पर ठंड के तेवर निर्भर हैं। अभी इंदौर में हवाएं नार्दनली होने के कारण उतने ज्यादा तापमान नीचे नहीं आ पा रहे हैं।



नवंबर में रही रिकॉर्ड ठंड



मध्यप्रदेश में नवंबर में रिकॉर्ड ठंड पड़ी। भोपाल में अभी तक नवंबर महीने में पिछले 13 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। यानी नवंबर की रातें सबसे सर्द रहीं। 13 साल बाद 10 डिग्री के नीचे यानी 9.8 डिग्री तक तापमान पहुंचा है। इससे पहले 2009 में नवंबर महीने में सबसे कम रात का पारा 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 22 साल में दूसरी बार नवंबर की रातें सबसे सर्द रहीं।


MP News मध्यप्रदेश में पारा घटा हिल स्टेशन पचमढ़ी 5 दिसंबर से एमपी में बढ़ेगी ठंड मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड mercury decreased in Madhya Pradesh hill station Pachmarhi cold will increase MP December 5 एमपी न्यूज Severe cold Madhya Pradesh