मध्य प्रदेश में 25 दिसंबर के बाद बदलेगा मौसम, तेजी से गिरेगा पारा, अभी 3 दिन बढ़ेगा तापमान

author-image
Vijay Choudhary
एडिट
New Update
मध्य प्रदेश में 25 दिसंबर के बाद बदलेगा मौसम, तेजी से गिरेगा पारा, अभी 3 दिन बढ़ेगा तापमान

BHOPAL. मध्यप्रदेश में नए साल से पहले ठंड बढ़ने के आसार हैं। क्रिसमस का फेस्टिवल कड़ाके की ठंड में मनेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी दो-तीन तक दिन-रात का पारा चढ़ा रहेगा। प्रदेश के कुछ शहरों में 2 से तीन डिग्री तक पारा बढ़ेगा, लेकिन इसके बाद गिरावट होगी यानी नए साल पर तेज ठंड रहेगी। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 3 दिन तक रात का तापमान बढ़ेगा। इसके बाद तापमान घटने की संभावना है। इससे प्रदेश में ठंड का असर बढ़ जाएगा।



publive-image



खरगोन में दिन सबसे ज्यादा गर्म



प्रदेश में हवाओं ने रुख बदला है। इससे मौसम में चेंज आया है। इसके कारण ही तीन दिन से दिन और रात में पारा बढ़ा हुआ है। खरगोन जिले में दिन का पारा 32 और रात का तापमान 14 डिग्री तक पहुंच गया है। राजधानी भोपाल में अधिकतम तापमान 30 डिग्री के पार पहुंच गया है। नर्मदापुरम, खंडवा, रतलाम, दमोह, मंडला और उमरिया में भी पारा 30 डिग्री या इससे ऊपर है। दिन के साथ रात के तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। दमोह, नरसिंहपुर, सागर, सिवनी, बैतूल, भोपाल, धार, गुना, नर्मदापुरम, इंदौर, खंडवा, राजगढ़, रतलाम और उज्जैन में पारा 10 से 15 डिग्री तक चल रहा है।



25 दिसंबर से बढ़ने के आसार



मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि एक-दो दिन में एक बार फिर हल्के बादल आ सकते हैं। इससे रात का तापमान बढ़ सकता है। 25 दिसंबर तक तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव बना रहेगा।



publive-image



कोहरे की वजह से 6 ट्रेनें देरी से आईं, यात्री हुए परेशान



दिल्ली और उत्तर भारत तरफ ठंड बढ़ते ही कोहरा होने लगा है। इसका असर ट्रेन यातायात पर भी पड़ रहा है। नई दिल्ली से रानी कमलापति स्टेशन आने वाली शताब्दी एक्सप्रेस समेत 10 से ज्यादा ट्रेनें 45 मिनट से लेकर तीन घंटे तक की देरी से बीते दिन 22 दिसंबर (गुरुवार) को यहां पहुंचीं। शताब्दी एक्सप्रेस लगातार दूसरे दिन डेढ़ घंटे से ज्यादा की देरी से यहां पहुंची। केरल एक्सप्रेस को डेढ़ घंटे तक री-शेड्यूल भी करना पड़ रहा है।



publive-image



भोपाल में पड़ रही धूप, पारा 30 के पार



राजधानी भोपाल की बात करें तो यहां दिन में ठंड नहीं पड़ रही है। वहीं रात में मौसम के तेवर नरम बने हुए हैं। 22 दिसंबर गुरुवार को दिन में पारा 30.5 डिग्री पर पहुंच गया। बुधवार के मुकाबले इसमें 1.2 डिग्री का इजाफा हुआ। दिन में अच्छी खासी धूप भी चटकी। इससे पहले शहर में 27 नवंबर को दिन का तापमान 30.3 डिग्री दर्ज किया गया था। रात का तापमान 12.8 डिग्री दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में इसमें 0.8 डिग्री की गिरावट हुई। देर रात 2बजे के बाद तड़के 4:30 बजे तक ठंडी हवा भी चली। मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि आसमान साफ है। दिन में तेज हवा भी नहीं चल रही। इस कारण सोलर रेडिएशन तेजी से हो रहा है। इसका मतलब यह है कि सूरज की किरणें सीधी पड़ रही हैं, तो रेडिएशन ज्यादा हो रहा है। इसी कारण सुबह 8:30 से दोपहर 2:30 बजे तक 6 घंटे में तापमान में करीब 14.8 डिग्री की बढ़ोतरी हो गई थी। सुबह 8:30 पारा 15.4 डिग्री पर था जो दोपहर 2:30 बजे 30.2 डिग्री पर पहुंच गया था।



publive-image



यह खबर भी पढ़िए



ग्वालियर व्यापार मेले में गैर परिवहन हल्के वाहनों की खरीद पर आरटीओ टैक्स में 50 फीसदी छूट मिलेगी, सरकार ने जारी किया आदेश



देश के कुछ हिस्सों में शीतलहर की संभावना



देश के कुछ हिस्सों में शीत लहर और बारिश के बीच देश के अन्य हिस्सों के साथ-साथ मध्य भारत और महाराष्ट्र के तापमान में भी 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के आसार हैं। आने वाले दिनों में बिहार, पंजाब, हरियाणा,  दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में रात और सुबह के समय बहुत घना कोहरा छाने की संभावना है। इन राज्यों में तापमान भी तेजी से नीचे गिरता जा रहा है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान तीन से चार डिग्री पर पहुंच सकता है।



publive-image



कड़ाके की ठंड के बीच इन राज्यों में बारिश के आसार



मौसम विभाग के मुताबिक आज से लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ों पर हिमपात के साथ-साथ बारिश की संभावना है। हिमालयी इलाकों में तो तापमान गिरकर माइनस में चला गया है। कई जगहों पर लोगों को पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है क्योंकि पानी बर्फ बन गया है। इन राज्यों के अलावा केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और ओडिशा में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 



publive-image



दिल्ली का अधिकतम तापमान भी गिरा



दिल्ली में सुबह सात बजे तापमान गिरकर 7 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं आज अधिकतम तापमान 19 डिग्री तक रह सकता है। राजधानी में जिस तरह से तापमान में गिरावट हो रही है उससे साफ लग रहा है कि आने वाले दिन मुश्किल भरे होंगे।


MP weather news एमपी मौसम रिपोर्ट 25 के बाद एमपी में बढ़ेगी ठंड एमपी मौसम समाचार MP Weather update mp cold will increase after 25 एमपी मौसम अपडेट MP weather report
Advertisment