दमोह में देवता, असुर और भूत-पिशचों के साथ निकली महादेव की बारात, शिवालयों में उमड़ा जनसैलाब

author-image
Rajeev Upadhyay
एडिट
New Update
दमोह में देवता, असुर और भूत-पिशचों के साथ निकली महादेव की बारात, शिवालयों में उमड़ा जनसैलाब

Damoh. दमोह में महाशिवरात्रि के मौके पर भगवान शिव की बारात धूमधाम से निकली। भूत, पिशाचों और अपने नंदी को साथ लेकर भगवान महादेव माता पार्वती के घर पहुंचे। जटाशंकर मंदिर से यह बारात निकाली गई इसके अलावा शहर के दो स्थानों से भी भगवान की बारात निकली और बांदकपुर जागेश्वर धाम पहुंची। जहां पूरी रात भगवान के विवाह के कार्यक्रम चलते रहे।





दमोह में सभी शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ देखने मिली।   सुबह से ही मंदिरों में भगवान भोलेनाथ को जल अर्पण करने और उनका अभिषेक करने के लिए भक्तों की कतार लगी हुई थी।   दोपहर होते-होते भीड़ और अधिक बढ़ गई। जिले के प्रमुख तीर्थ जागेश्वरनाथ धाम बांदकपुर में भी भक्तों का तांता लगा हुआ है। वहां पर भी सुबह से हजारों भक्तों की कतार भोलेनाथ के दर्शन करने के लिए उमड़ पड़ी है। 







  • यह भी पढ़ें



  • उज्जैन में क्षिप्रा तट पर बना वर्ल्ड रिकॉर्ड, 18 लाख 82 हजार दिए जलाए, अयोध्या का 15.76 लाख दियों का रिकॉर्ड तोड़ा






  • जिले के सभी शिवालयों में रात्रि के समय भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती के वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न होंगे। पंडित ऋषि राज पाठक ने बताया कि भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती के विवाह का दिन है। यह दिन अपने आप में ही हिंदू धर्म में सबसे शुभ दिन माना जाता है और इसलिए लोग भगवान भोलेनाथ का पूजन अभिषेक करने के बाद उनसे अपनी मनोकामना रखते हैं।





    ऐसी मान्यता है कि भगवान भोलेनाथ से इस दिन की गई मुराद पूरी होती है। बांदकपुर में लाखों श्रद्धालुओं ने भगवान जागेश्वर नाथ के दर्शन किए इसके अलावा एक लाख से अधिक कांवर भगवान शिव को समर्पित की गई।



    crowds thronged pagodas demons and ghosts accompanied by deities Mahadev's procession दमोह न्यूज़ शिवालयों में उमड़ा जनसैलाब असुर और भूत-पिशचों के साथ निकली Damoh News देवता महादेव की बारात