रैपर बादशाह के सनक एलबम के गाने में अश्लील शब्दों का प्रयोग, महाकाल मंदिर के पुजारी ने जताई आपत्ति, कहा- माफी मांगें, नहीं तो FIR

author-image
Atul Tiwari
एडिट
New Update
रैपर बादशाह के सनक एलबम के गाने में अश्लील शब्दों का प्रयोग, महाकाल मंदिर के पुजारी ने जताई आपत्ति, कहा- माफी मांगें, नहीं तो FIR

UJJAIN. मशहूर रैपर बादशाह हाल ही में रिलीज एक एलबम सनक के एक गाने पर विवाद हो गया है। महाकाल मंदिर के पुजारी समेत कई श्रद्धालुओं ने गाने में अश्लील शब्दों के साथ बाबा भोलेनाथ के नाम उपयोग करने पर आपत्ति जताई है। उन्होंने गाने से भगवान का नाम हटाने और माफी मांगने को कहा है। साथ ही चेतावनी दी कि अगर उन्होंने माफी नहीं मांगी तो उज्जैन सहित अन्य शहरों में बादशाह के खिलाफ FIR करवाई जाएगी।





महाकाल मंदिर में वरिष्ठ पुजारी महेश पुजारी ने आरोप लगाया कि हिंदू सनातन में छूट का दुरुपयोग हो रहा है। साधु-संत कथा वाचक सभी ऐसी चीजों पर मौन हैं। फिल्म स्टार हो या गायक उन्हें भगवान के नाम पर अश्लीलता फैलाना का कोई अधिकार नहीं है। देशभर में एकसाथ उन पर कार्रवाई होनी चाहिए। इस तरह तो हर कोई सनातन धर्म को गलत ढंग से पेश करता रहेगा, हम इसका विरोध करते हैं। महाकाल सेना और पुजारी महासंघ सहित हिंदू संगठन ने तत्काल इस गाने से भगवान भोलेनाथ का नाम हटाने को कहा है।





बादशाह के गाने में क्या विवादित?





बादशाह का 2 मिनट 15 सेकंड का नया गाना जमकर ट्रेंड कर रहा है। गाने के 40 सेकंड बाद गाने के अंतरे में बोल है- कभी सेक्स तो कभी ज्ञान बांटता फिरूं...।... हिट पर हिट में मारता फिरूं...।... तीन-तीन रात में लगातार जागता, भोलेनाथ के साथ मेरी बनती है। इस गाने को सोशल मीडिया के यू-ट्यूब पर अब तक 1.8 करोड़ लोग देख चुके है। गाना काफी पसंद किया जा रहा है, लेकिन इस गाने से अब शिव भक्त नाराज हैं।





शिवभक्तों से माफी मांगें बादशाह





उज्जैन के एक युवक का कहना है कि बादशाह का गाना अभी बहुत चल रहा है। हम तो शिव के भक्त है, जिस गाने में भोलेनाथ का नाम लिया है, उसी गाने में अश्लीलता परोसी जा रही है। ये बिलकुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। तत्काल गाने को सोशल मीडिया से हटाएं और बादशाह सभी शिव भक्तों से माफी मांगें, नहीं तो 24 घंटे में FIR दर्ज कराएंगे। नागपुर से महाकाल मंदिर दर्शन करने आए श्रद्धालु ने कहा कि बादशाह का अपने अश्लील गाने में भगवान शिव का नाम लेना गलत है। आप सेलिब्रिटी हैं, इसका मतलब ये नहीं कि सनातन धर्म के बारे में इस तरह की बातें करें।





मंदिर में इंस्टाग्राम रील बनाने पर हुआ है विवाद





महाकाल मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते है। इस दौरान कई भक्तों ने महाकाल मंदिर परिसर स्थित ओंकारेश्वर मंदिर और और अन्य जगह पर इंस्टाग्राम के लिए रील बनाई थीं। जिसमे फिल्मी गानों पर बने वीडियो वायरल होने के बाद भी कई बार महाकाल मंदिर के पुजारियों ने इस पर आपत्ति ली थी। इंदौर की रहने वाली एक महिला ने ऐसा ही वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला था। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया था। एक अन्य लड़की ने गर्भगृह में बैठकर फिल्मी गानों पर वीडियो बनाकर अपलोड किया था, जिसके बाद भी पुजारियों ने आपत्ति ली थी।







publive-image



किसी ने महाकाल के गर्भगृह में रील बनाई तो किसी ने परिसर में।







दो साल पहले मनीषा रोशन नाम की महिला ने महाकाल मंदिर में एक वीडियो शूट किया था। वीडियो में उन्होंने फिल्मी गाने 'रग-रग में इस तरह तू समाने लगा' की मिक्सिंग कर दी और इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। यह वीडियो महाकाल ज्योतिर्लिंग के ठीक ऊपर बने ओंकारेश्वर मंदिर के पास बने पिलरों पर फिल्माया गया था। वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों ने आपत्ति जताई थी। बाद में मनीषा पर एफआईआर भी दर्ज की गई। इंस्टाग्राम पर उसके डेढ़ लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। विवाद बढ़ा तो महिला ने माफी मांग ली थी और वीडियो को इंस्टाग्राम से हटा दिया था।







publive-image



दो साल पहले मनीषा रोशन ने भी एक गाने पर रील बनाई थी, जिस पर विवाद हो गया था।









MP News एमपी न्यूज Mahakal Temple Singer Badshah Controversy Badshah song lyrics reel in Mahakal temple सिंगर बादशाह कंट्रोवर्सी बादशाह के गाने के बिगड़े बोल महाकाल मंदिर में रील