सागर में ब्राह्मणों की सभा: स्थगित होने के बाद भी भीड़ जुटी, मंत्री भूपेंद्र के खिलाफ नारेबाजी

author-image
एडिट
New Update
सागर में ब्राह्मणों की सभा: स्थगित होने के बाद भी भीड़ जुटी, मंत्री भूपेंद्र के खिलाफ नारेबाजी

सागर (Sagar) में राहुल यादव हत्याकांड में युवती पक्ष को न्याय दिलाने की मांग करते हुए ब्राह्मणों ने 30 सिंतबर को महापंचायत (Brahmin Maha Panchayat) बुलाई थी। पुलिस प्रशासन की मंशा के विपरीत बुंदेलखंड (Bundelkhand) के ब्राह्मण, खेल परिसर के बाजू वाले मैदान में जुटे। पुलिस ने एहतियातन शहर के प्रवेश द्वार बहेरिया तिराहा, बम्हौरी तिराहा, लेहदरा नाका आदि पर कई वाहन रुकवा दिए। कार्यक्रम के पहले समाज के लोगों ने मंत्री भूपेंद्र सिंह के खिलाफ भी नारेबाजी की। प्रदर्शन रद्द होने के कारण यहां से टेंट पहले ही उखाड़ लिया था, बावजूद इसके ब्राह्मण समाज के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे। प्रदर्शन में आए लोगों को बोलने के लिए माइक तक की व्यवस्था नहीं थी, लेकिन जैसे-तैसे कर डीजे साउंड की व्यवस्था की गई। वहीं, 1.50 मिनट पर कलेक्टर दीपक आर्य भी मौके पर पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों को आश्वासन दिया।

मंत्री भूपेंद्र सिंह और सरकार को आड़े हाथों लिया

विरोध (Protest) प्रदर्शन स्थगित होने के बाद भी खेल परिसर मैदान में गुरूवार को ब्राह्मण समाज के लोग एकत्रित हुए। सभा के दौरान मंत्री भूपेंद्र सिंह, प्रदेश सरकार और ब्राम्हण समाज के ही कुछ लोगों को मंच से ही आड़े हाथों लिया गया। कहा गया कि विरोध प्रदर्शन स्थगित करने वाले समाज के चंद लोगों ने अपने आप को सर्वोपरि समझकर निर्णय ले लिया। रातों रात कार्यक्रम स्थल से टेंट क्यों उतरवाए गए। गुरूवार की सुबह से ही खेल परिसर के बाजू वाले मैदान में समाज के लोग जुटना प्रारंभ हो गए थे। दोपहर बारह बजे तक बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग इकठ्ठा हो गए और सभा की। इस दौरान नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह (Bhupendra Singh) मुर्दाबाद के नारे भी लगे।

प्रशासन के आश्वासन पर रद्द हुआ था प्रदर्शन

प्रशासन के आश्वासन के बाद ब्राह्मण समाज ने 30 सितंबर को होने वाला विरोध प्रदर्शन स्थगित कर दिया था। इससे पहले 29 सितंबर को कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने बैठक ली और बताया कि नरयावली थाना क्षेत्र के सेमरा लहरिया में हुए राहुल हत्याकांड के मामले की निष्पक्ष जांच के लिए मुख्यमंत्री ने सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही आगजनी में झुलसी ब्राह्मण समाज की युवती के पूरे इलाज का खर्च राज्य शासन द्वारा उठाए जाने की बात कही। प्रशासन के इस आश्वासन के बाद ब्राह्मण समाज के लोग मान गए और उन्होंने 30 सितंबर को होने वाले विरोध प्रदर्शन को रद्द कर दिया था।

सागर: प्रेमप्रसंग में युवक को जिंदा जलाने का केस, CM ने सीबीआई को सौंपी जांच

मंत्री भूपेंद्र सिंह The Sootr bundelkhand brahmins brahmins mahapanchayat ब्राह्मणों की महापंचायत राहुल यादव हत्याकांड सागर में विरोध प्रदर्शन sagar protst