BHOPAL: पुणे के शख्स ने भोपाल में खरीदा 7 लाख का बकरा, दावा- देश में सबसे महंगा

author-image
Sootr Desk rajput
एडिट
New Update
BHOPAL: पुणे के शख्स ने भोपाल में खरीदा 7 लाख का बकरा, दावा- देश में सबसे महंगा

Bhopal. बकरीद पर बकरों की कीमत हर बार चर्चा का विषय बनती है। इस बार भोपाल में बिता 7 लाख का बकरा सुर्खियां बटोर रहा है। पुणे के एक शख्स ने कुर्बानी लिए भोपाल में 7 लाख रुपए का बकरा खरीदा। कोटा प्रजाति के इस बकरे का नाम टाइटन बताया जा रहा है। इसे तैयार करने वाले सैयद शाहेब अली का दावा है कि यह देश का सबसे महंगा बकरा है जो घी, मक्खन और जड़ी-बूटियां खाकर तैयार हुआ है।





गुंडा 2.5 और तैमूर 2 लाख में बिका



टाइटन के अलावा भोपाल का गुंडा बकरा 2.5 लाख और तैमूर नाम का बकरा 2 लाख रुपए में बिका है। इन्हें भी शाहेब अली ने ही तैयार किया है। इन बकरे को खरीदने वाले पुणे निवासी माज खान हैदराबाद से लेकर कश्मीर तक अच्छी नस्ल के महंगे बकरे देख चुके, लेकिन उनकी तलाश भोपाल आकर खत्म हुई।





लंबे कान, मजबूत शरीर और गजब ऊंचाई



शहेब अली ने बताया कि 3 साल पहले वे कोटा से 15 बकरे लेकर आए थे। इनकी खुराक में चना, बाजरा के अलावा दूध, घी, मक्खन और जड़ी बूटियां शामिल की। इससे तीन बकरों टाइटन, गुंडा और तैमूर में इंडियन ब्रीड निखरकर आई। बड़े हुए तो मजबूत शरीर, लंबे कान, गजब की ऊंचाई और शानदार वजन निकला। इस कारण इनका इतना भाव मिला।





हर साल खर्च करते हैं 8 से 10 लाख रुपए



पुणे निवासी माज खान ने बताया कि उनके पास खुद का गोट फार्म है। इस साल वे कश्मीर, हैदराबाद और सूरत तक हो आए, लेकिन इंडियन प्रजाति के बकरे नहीं मिले। भोपाल आए तो कोटा प्रजाति के 3 बकरे मिले। अल्लाह को सबसे बेहतरीन बकरे की कुर्बानी दी जाती है। इसकी तलाश हम पूरे साल करते हैं। इस पर 8 से 10 लाख रुपए खर्च हो जाते हैं। कोरोना के बाद बकरों की इंडियन ब्रीड किसान तैयार नहीं कर रहे, इसलिए कीमत बढ़ गई है।


Mp breaking news goats price in Bakrid Goat worth 7 lakhs Bhopal बकरीद Bhopal News बकरीद में बकरों की कीमत देश का सबसे महंगा बकरा एमपी ब्रेकिंग न्यूज बकरीद की तैयारी भोपाल में 7 लाख का बकरा barka eid Eid al-Adha Mp news in hindi भोपाल लेटेस्ट न्यूज Bhopal Latest News