भोपाल: नौकरी नहीं थी, चाकू से गला काटकर जान दी; पत्नी-बहन ने समझाया भी था

author-image
एडिट
New Update
भोपाल: नौकरी नहीं थी, चाकू से गला काटकर जान दी; पत्नी-बहन ने समझाया भी था

भोपाल. प्रदेश में एक बार फिर एक परिवार बेरोजगारी की वजह से बर्बाद हो गया। यहां एक बेटे ने बेरोजगारी से परेशान होकर जान दे दी। युवक ने सब्जी काटने वाले चाकू से खुद का गला काट लिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिवार अभी सदमें में है। युवकी की जॉब डेढ महीने पहले गई थी।

परिवार के समझाने के बाद भी नहीं समझा

पुलिस ने बताया कि जुबैर खान आइसक्रीम फैक्ट्री (icecream factory) में काम करता था। डेढ़ महीने पहले उसकी जॉब (job)  चली गई। इससे परेशान होकर उसने शराब पीना शुरू कर दिया। परिवार के लाख समझाने पर भी वो नहीं समझा। 1 सितंबर की रात पत्नी और बहनों के समझाने पर उसने बात सुन ली। बाद में किचन में जाकर चाकू से गला काट लिया।

दो इंच तक कटा था गला

काम की बात पर जुबैर ताना समझ रहा था। घरवालों ने उसे काफी समझाया लेकिन वह नहीं माना। जॉब (job) छूटने की वजह से वो शराब (liquor) का आदि हो गया था। घर में भी शराब पीने लगा था। कल रात बहन (sister) और बहनोई ने उसे समझाया, लेकिन वो नहीं माना और किचन (kitchen)  में जाकर खुद कर गला काट लिया। जुबैर का गला 2 इंच (two inch)  तक कट चुका था। आनन फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी मौत हो गई।

भोपाल सुसाइड bhopal suicide Depression द सूत्र सब्जी काटने वाले चाकू से काटा गला बेरोजगारी से परिवार तबाह unemployment killed a man man suicide